क्या है सफलता की कुंजी?

Share Us

1605
क्या है सफलता की कुंजी?
12 Jan 2022
8 min read

Blog Post

सफलता success सभी लोग पाना चाहते हैं इसीलिए आपको कई ऐसे ब्लॉग और वीडियो मिल जाएंगे जो आपको बताएंगे कि सफलता कैसे पाया जाए। सच कहें तो ये हम सब की जिम्मेदारी है कि हम मेहनत करते रहें और जीवन में सफल होते रहें।

हम चाहे माने या ना माने लेकिन हम सब ने सफलता पाने के लिए कोई ना कोई वीडियो जरूर देखा होगा, कोई ना कोई ब्लॉग या कोई किताब जरूर पढ़ी होगी। सफलता सभी लोग पाना चाहते हैं इसीलिए आपको कई ऐसे ब्लॉग और वीडियो मिल जाएंगे जो आपको बताएंगे कि सफलता कैसे पायी जाए। सच कहें तो ये हम सब की जिम्मेदारी है कि हम मेहनत करते रहें और जीवन में सफल होते रहें।

आसान भाषा में कहें तो संघर्ष करना, परिश्रम करना और कर्म करना ही सफलता की कुंजी है। आइए जानते हैं कि सफलता की कुंजी क्या है-

1. दृढ़ निश्चय determination

जब हम सफलता की बात कर रहे हैं तो हम आपको यह स्पष्ट रूप से बताना चाहते हैं कि हम छोटी मोटी सफलता की बात नहीं कर रहे हैं। हम उस सफलता की बात कर रहे हैं जब आपके पास इतनी पावर हो कि आप समाज के लिए कुछ कर सकें और दूसरों की जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव ला सकें, जब आप अपने काम में सर्वश्रेष्ठ हों। ऐसी सफलता रातों रात नहीं मिलती बल्कि ऐसी सफलता कई सालों की कड़ी मेहनत और अपने गोल की तरफ दृढ़ निश्चय मांगती है। दृढ़ निश्चय का आसान सा मतलब यह है कि किसी भी परिस्थिति में मेहनत करते रहना चाहे राह में कितनी भी परेशानियां, कठिनाइयां, बाधाएं और असफलता आएं। बड़े सपनों को पूरा करने के लिए त्याग करना पड़ता है और यही कारण है कि जीवन में हर कोई सफल नहीं हो पाता क्योंकि सबसे त्याग नहीं हो पाता। 

कुछ महान और बड़ा हासिल करने के लिए आपको काफी समय लगता है। कई लोग सही प्लान तो बना लेते हैं लेकिन उस पर लंबे समय तक टिक नहीं पाते हैं। ऐसे लोग जीवन में असफल तो नहीं होते हैं लेकिन कुछ महान हासिल भी नहीं कर पाते हैं। अगर आपको सच में कुछ बड़ा हासिल करना है तो दृढ़ निश्चय को नजरंदाज करने की गलती ना करें।

2. स्किल

स्किल और दृढ़ निश्चय दोनों का जबरजस्त कनेक्शन है। कहने का अर्थ यह है कि जब तक किसी चीज़ का आप बार-बार अभ्यास  नहीं करते हैं, तब तक आप उस चीज़ में महारत हासिल नहीं कर सकते हैं। आपको सफल होने के लिए किसी विशेष कौशल में महारत हासिल करनी पड़ेगी और उसे अपना समय देना होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि कोई बिना बोर हुए किसी चीज़ को इतना समय कैसे दे सकता है!

इसका जवाब है- पैशन और अनुशासन।

3. पैशन passion

दृढ़ निश्चयी व्यक्ति भी किसी काम को काफी समय तक करने पर बोर हो सकता है लेकिन अगर उस व्यक्ति को उस काम से प्यार है तो वह हंसते -हंसते मेहनत करने को तैयार हो जाएगा। आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि जब आपको अपने काम से प्यार होता है तो ऐसा महसूस ही नहीं होता कि आप काम कर रहे हैं।

4. अनुशासन discipline

कई बार ऐसा होता है किसी चीज़ में आपकी बहुत रुचि होती है लेकिन फिर भी आपको उसे करने का मन नहीं करता है। अगर आप ऐसा महसूस करते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि जाहिर सी बात है, हमेशा मेहनत करते रहने के मूड में कोई भी नहीं रह सकता, पर अनुशासन की मदद से आप इस जंग को भी जीत सकते हैं। जब आपका मन किसी काम को करने का नहीं है लेकिन फिर भी आप उसे कर रहे हैं क्योंकि आप रुक नहीं सकते हैं, नहीं तो आपकी जगह कोई और सफल हो जाएगा।

5. किस्मत luck

कई लोग ऐसा मानते हैं कि सफलता मिलने में किस्मत का बहुत बड़ा रोल है लेकिन ये आप पर निर्भर करता है कि आप ऐसा मानते हैं या नहीं। थॉमस जेफ़र्सन कहते हैं कि वह जितनी अधिक मेहनत करते हैं, उतना ही भाग्यशाली खुद को पाते हैं।

6. धैर्य patience

कई बार ऐसा होगा जब आपको आपका पैशन पता होगा, आप दृढ़ निश्चयी होंगे, अनुशासित होंगे और शायद किस्मत वाले भी होंगे लेकिन आपको सफलता मिलने में शायद थोड़ा वक्त लगेगा। ऐसे वक्त में जिस चीज़ की आपको सबसे ज्यादा जरूरत होगी वह है- धैर्य। जीवन में चाहे कोई भी परिस्थिति क्यों ना आए, धैर्य से ही हर निर्णय लीजिएगा।