वैज्ञानिकों ने खोजा चंद्रमा वाला एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी से 770 मिलियन किमी है दूर

Share Us

441
वैज्ञानिकों ने खोजा चंद्रमा वाला एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी से 770 मिलियन किमी है दूर
19 Aug 2022
min read

News Synopsis

वैज्ञानिक Scientist समय-समय पर अंतरिक्ष Space के रहस्यों का खुलासा करते रहते हैं। हमें पहले ही बताया जा चुका है कि ग्रहों के अपने चंद्रमा होते हैं, जैसे- हमारी पृथ्‍वी का चंद्रमा Earth Moon, बृहस्‍पति का चंद्रमा यूरोपा Moon Europa आदि। लेकिन एस्‍टरॉयड्स Asteroids के भी चंद्रमा हो सकते हैं, थोड़ा चौंकाने वाली बात जरूर लगती है। वैज्ञानिकों ने एक एस्‍टरॉयड का पता लगाया है, जिसका अपना चंद्रमा है। इस एस्‍टरॉयड का नाम पॉलीमेल Polymele है, जो एक ट्रोजन एस्‍टरॉयड है। अंतरिक्ष में 8 अलग-अलग एस्‍टरॉयड के मिशन पर निकले लुसी स्‍पेसक्राफ्ट Lucy spacecraft की मदद से नासा के वैज्ञानिकों ने यह जानकारी हासिल की है।

इस एयरक्राफ्ट के सोलर पैनल्‍स में आई कमी को फ‍िक्‍स करने के दौरान वैज्ञानिकों ने एस्‍टरॉयड के चंद्रमा का पता लगाया।  लुसी स्‍पेसक्राफ्ट Lucy Spacecraft के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। नासा के मुताबिक, यह अंतरिक्षयान Spacecraft हमारे सौर मंडल के गठन के शुरुआती अवशेषों का अध्ययन करने के लिए यात्रा पर निकला है। एक बयान में नासा ने कहा कि एस्‍टरॉयड हमारे सौर मंडल के इतिहास को समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं। लुसी स्‍पेसक्राफ्ट की टीम ने मुख्‍य रूप से एक बेल्ट एस्‍टरॉयड और 6 ट्रोजन एस्‍टरॉयड को विज‍िट करने की योजना बनाई थी।

ये बृहस्‍पति ग्रह को फॉलो करते हुए अपने ऑर्बिट में सूर्य के चारों ओर घूमते हैं। खगोलविद Astronomer बीते कुछ समय से पॉलीमेल का अध्ययन कर रहे थे। इसी साल 27 मार्च को उन्होंने इसके चंद्रमा की खोज की। यह खोज तब की गई जब एस्‍टरॉयड एक तारे के सामने से गुजरा। इस दौरान वैज्ञानिकों को एस्‍टरॉयड के चंद्रमा के बारे में पता चला। यह पॉलीमेल से लगभग 200 किमी यानी लगभग 124 मील दूर था। अनुमान है कि एस्‍टरॉयड के उपग्रह का व्‍यास करीब 5 किलोमीटर का है। मार्च में जब यह एस्‍टरॉयड देखा गया था, तब यह पृथ्वी से 770 मिलियन किलोमीटर दूर था।