वैज्ञानिकों ने खोजा निकाला Lumpy skin Disease का टीका

Share Us

1135
वैज्ञानिकों ने खोजा निकाला Lumpy skin Disease का टीका
11 Aug 2022
6 min read

News Synopsis

Lumpy skin Disease लंपी स्किन डिजीज के लिए वैज्ञानिकों Scientists को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वैज्ञानिकों ने इस बीमारी के लिए टीका खोज लिया  है। लंपी स्किन बीमारी से बचाव के लिए लंपी प्रो-वैक आईएनडी Lumpy Pro-Vac ind महज एक से दो रुपएये के खर्च में उपलब्ध हो सकेगी। यह शत प्रतिशत सुरक्षित वैक्सीन होगी। महज एक साल में स्वदेशी वैक्सीन Indigenous Vaccine तैयार करने वाले हरियाणा Haryana के हिसार Hisar के दो वैज्ञानिकों डॉ. नवीन कुमार व डॉ. संजय Dr.Navi Kumar and Dr.Sanjay ने यह दावा किया है।

बातचीत में हरियाणा के हिसार में राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र National Horse Research Center के वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2019 में यह बीमारी पहली बार ओडिशा Odishaमें मिली थी। पहले तीन महीने में इसके विषाणु की पहचान की गई। जिसमें पता लगा कि यह लंपी बीमारी का मुख्य कारण वायरस है, जो पोक्स फैमिली Pox Family, का है। तीन महीने तक इसका क्लीनिकल ट्रायल Clinical Trial हुआ। जिसमें सबसे पहले खरगोश पर परीक्षण Test on Rabbit किया गया। दूसरा परीक्षण मई 2022 में 15 बछड़ों पर किया गया।

जिसमें 15 बछड़े पूरी तरह से सुरक्षित रहे। इसके बाद राजस्थान की गोशालाओं Goshalas of Rajasthan में इसका व्यापक परीक्षण किया गया। टीका लगने के बाद  7 से 14 दिन बाद एंटीबॉडीज Antibodies बनने लगती है। चार सप्ताह में पशु पूरी तरह से खतरे से बाहर होने लगता है। डॉ. डीआर गुलाटी ने बताया कि इसके लिए 50 परीक्षण किए गए हैं। एक परीक्षण में एक सप्ताह का समय लगता है। उन्होंने बताया कि टीके का फार्मूला तैयार करने में एक साल का समय लगा।