मेष राशि के लोगों का व्यक्तित्व

Share Us

1673
मेष राशि के लोगों का व्यक्तित्व
09 Nov 2021
8 min read

Blog Post

मेष राशि के लोगों में ऐसे कई गुण होते हैं जिसकी वजह से ऐसा कहा जाता है कि ये सबसे अच्छे होते हैं। इस राशि के लोग बहुत वफादार, ईमानदार, समय के पाबंद, रचनात्मक, दयालु और निडर होते हैं।

जिन लोगों का जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच होता है, वे लोग मेष राशि के होते हैं। मेष राशि के लोगों में ऐसे कई गुण होते हैं जिसकी वजह से ऐसा कहा जाता है कि ये सबसे अच्छे होते हैं। इस राशि के लोग बहुत वफादार, ईमानदार, समय के पाबंद, रचनात्मक, दयालु और निडर होते हैं। आइए जानते हैं कि मेष राशि के लोगों का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होता है-

1.मेष राशि के लोगों को किसी के दबाव pressure में आकर काम करना पसंद नहीं होता है और इन्हें काम को जल्दबाजी में करने की आदत होती है। काम के शुरू होने पर ये उसे पूरा करके ही मानते हैं।

2.ये बेहद साहसी और निडर होते हैं और इनमें लीडरशिप की क्वालिटी quality कूट-कूट कर भरी होती है। ये जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं और बुरी परिस्थितियों का सामना भी साहस के साथ करते हैं। 

3.ये बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं और इन्हें बहुत आसानी से गुस्सा आ जाता है। ये तब तक ज़िद पर अड़े रहते हैं जब तक इनका काम न पूरा हो जाए।

4.एक ही काम को करने से ये बोर हो जाते हैं इसीलिए ये कोशिश करते हैं कि हर बार कुछ नया ट्राय किया जाए। इन्हें एक ही जगह पर कई दिनों तक रहना अच्छा नहीं लगता है और इन्हें नई-नई जगहों पर जाना बेहद अच्छा लगता है।

5.काफी मेहनती होने के कारण ये हर काम को करने में सक्षम होते हैं। इनकी ये खूबी इन्हें दूसरों से बेहतर बनाती है।

6.इनकी मासूमियत, निर्भीकता और ऊर्जा लोगों को पसंद आती है वहीं दूसरी ओर इनका क्रोध और जिद्दी स्वभाव लोगों को बेहद नापसंद होता है।

7.ये काफी जिंदादिल होते हैं और अपने आस-पास के लोगों को हमेशा खुश रखना चाहते है। 

8.मेष राशि के लोगों में अनुशासन discipline की कमी होती है। ऊर्जा का स्तर हमेशा ऊंचा रहने के बावजूद भी ये कभी-कभी सफल इसीलिए नहीं होते हैं क्योंकि ये अपनी ऊर्जा को एक दिशा में नहीं लगा पाते हैं। 

9. इन्हें लगता है कि अगर ये अच्छे और सही हैं तो दूसरे भी इनके जैसे ही होंगे और इसी वजह से इन्हें आसानी से धोखा मिल जाता है। क्रोध की वजह से ये अपने अच्छे खासे रिश्ते को भी बिगाड़ देते हैं। 

10. इन्हें काम को पूरी सतर्कता के साथ करना पसन्द होता है।

11. कुंभ राशि, धनु राशि और सिंह राशि के लोगों से इनकी बहुत अच्छी बनती है वहीं मकर और कर्क राशि के लोगों के साथ इनका अक्सर विवाद रहता है। 

12. फैसला लेने में और निष्कर्ष पर पहुंचने में जरा सी भी देर नहीं करते हैं और इसी वजह से ये कभी-कभी गलत निर्णय ले लेते हैं। इनमें सब्र की कमी होती है।

13. नृत्य और अभिनय जैसे क्षेत्र में इनकी बेहद रुचि होती है और ये अपना हुनर दिखाने का मौका ढूंढते हैं। 

14. इन्हें सफाई बेहद पसंद होती है और ये अपने आसपास की जगह को साफ सुथरा रखना पसंद करते हैं। 

15. धन के मामले में ये बहुत भाग्यशाली होते हैं।

अगर आप भी अपनी ज़िंदगी में किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जो बेहद स्पष्टवादी, निडर, दयालु, ऐडवेंचरस, जिंदादिल, गुस्सैल, जिद्दी और अनुशासनहीन है तो ये तय है कि उस शख्स की मेष राशि है।