अब चीन का पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाशने का मिशन

Share Us

327
अब चीन का पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाशने का मिशन
06 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

चीन China अपने एक और बड़े मिशन Big mission की तैयारी कर रहा है। भारत India का पड़ोसी मुल्क चीन अब पृथ्वी से बाहर जीवन life outside Earth की खोज करना चाहता है। इसके लिए उसने तैयारी भी कर ली है। चीन के इस मिशन का नाम है क्लोजबाय हैबिटेबल एक्सोप्लैनेट सर्वे Closeby Habitable Exoplanet Survey (CHES) रखा गया है। साइंस बरसों से इस कोशिश में है कि पृथ्‍वी के नजदीक किसी ऐसे ग्रहों का पता लगा सके, जहां जीवन मुमकिन हो। दुनियाभर के वैज्ञानिक scientists around the world कई साल से इन ग्रहों की खोज में जुटे हैं, लेकिन उन्‍हें कोई बड़ी कामयाबी big success अब तक नहीं मिल सकी है। जबकि, अब चीन ने इस मिशन को अपने हाथ में लिया है।

उसने एक ऐसे मिशन का प्रस्‍ताव रखा है, जो ऐसे ग्रहों की खोज planetary discovery में एक अलग रास्‍ता अपना सकता है। चीनी वैज्ञानिकों chinese scientists, को उम्‍मीद है कि यह मिशन पृथ्‍वी से बाहर इन ग्रहों को लेकर पुख्‍ता नजर‍िया पेश कर सकता है। इस मिशन के तहत चीन हमारी पृथ्‍वी के आसपास स्थित तारों पर मौजूद ग्रहों planetary orbit की परिक्रमा के असर को जानेगा। इन ग्रहों को एक्‍सोप्‍लैनेट exoplanet कहा जाता है।

ऐसे ग्रह जो सूर्य के अलावा अन्य तारों की परिक्रमा करते हैं, वो एक्सोप्लैनेट कहलाते हैं। मिशन के जरिए यह समझने की कोशिश की जाएगी कि क्‍या फलां ग्रह में जीवन को बनाए रखने की क्षमता है। अगर ऐसा होता है, तो यह विज्ञान के लिए एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है।