स्पॉटिफाई पर सुनें ये चुनिंदा पॉडकास्ट

Share Us

2943
स्पॉटिफाई पर सुनें ये चुनिंदा पॉडकास्ट
10 Jan 2022
6 min read

Blog Post

ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की अपार वृद्धि के कारण पॉडकास्ट आज लोगों में अधिक चर्चित होता जा रहा है। स्पॉटिफाई पर मौजूद अनेक ऐसे पॉडकास्ट हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ चुनिंदा पॉडकास्ट के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार सुन सकते हैं।

वर्तमान में, म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की काफी उन्नति हुई है। आज अनेक ऐसे स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म हैं जो म्यूजिक और पॉडकास्ट तक हमारी पहुंच को मुमकिन बनाता है। आज अनेक म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे स्पॉटिफाई spotify, रेसो resso, जियो सावन jio savann, एमेजॉन म्यूजिक Amazon music हैं जिनके व्यापक रूप से उपभोक्ता मौजूद हैं। लेकिन आज हम सिर्फ स्पॉटिफाई नामक प्लैटफॉर्म की बात करेंगे जहां अनेक पॉडकास्ट लोगों के ज्ञान, मनोरंजन और शिक्षा के लिए ‌उपलब्ध हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको स्पॉटिफाई पर मौजूद सर्वश्रेष्ठ पॉडकास्ट के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सुन सकते हैं। यह विभिन्न शैलियों में रिलीज किए जाते हैं इसलिए आप अपनी पसंद के अनुसार इनका चुनाव कर सकते हैं।

1. In the dark

अगर आप उनमें से हैं जो रोमांचक और रहस्यमई कहानियों की गहराई में जाना पसंद करते हैं तो यह पॉडकास्ट निश्चित ही आपके लिए बनी है। यह पीबॉडी पुरस्कार विजेता Peabody Award-winning पॉडकास्ट आपराधिक गतिविधियों पर आधारित है। यह रोमांचक पॉडकास्ट कानून परिवर्तन और आपराधिक न्याय प्रणाली की जांच के बारे में है जहां अपराधी कोई भी सबूत पीछे नहीं छोड़ता। यह 2 सीजन में प्रसारित की गई है। पहले सीजन में 11 वर्षीय जैकब वेटरलिंग Jacob Wetterling के अपहरण और मौत की जांच पर श्रोताओं का ध्यान केंद्रित करता है। वहीँ दूसरे सीजन में कर्टिस फ्लावर्स नामक किरदार की मौत पर छह बार मुकदमा चलाने के विषय में है। अगर आप इन विषयों में अधिक रूचि रखते हैं तो यह पॉडकास्ट आपको निश्चित ही मनोरंजित कर सकता है।

2. Coin talk

यदि आप वित्तीय सलाह लेना चाहते हैं और आप क्रिप्टोक्यूरेंसी crypto currency, कॉर्पोरेट ग्रिफ़र्स corporate grifters और गैम्ब्लिंग gambling पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं तो यह पॉडकास्ट आपको ज़रूर सुनना चाहिए। यह पॉडकास्ट जे कांग Jay Kang और आरोन लैमर Aaron Lammer द्वारा होस्ट किया गया है जो क्रिप्टो रोलरकोस्टर की सवारी करते हैं जहां उन्हें अनेक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

3. The Joe Rogan Experiences

अगर आप इस पॉडकास्ट से अपरिचित हैं तो अवश्य ही आप पॉडकास्ट सुनने में नए होंगे। यह अब तक के सबसे प्रसिद्ध पॉडकास्ट में से एक है। यह पॉडकास्ट हास्यात्मक शैली पर आधारित है। इस पॉडकास्ट के प्रत्येक एपिसोड में जो Joe नामक कॉमेडियन नेताओं, अन्वेषकों, नए आविष्कारों और विभिन्न नई आवाजों के साथ बैठता है और एक विशेष विषय पर विवाद पैदा करने की कोशिश करता है। इस पॉडकास्ट में प्रत्येक विषयों पर चर्चा की जाती है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।

4. Ear Hustle

यह पॉडकास्ट जेल के अंदर के वास्तविक जीवन पर रोशनी डालता है और जीवन की वास्तविकता से श्रोताओं को अवगत कराता है। पॉडकास्ट उन लोगों की कहानियों को साझा करता है जो अमेरिकी जेल प्रणाली में शामिल रहे हैं और उसके बाद समाज में फिर से जुड़ गए। ईयर हसल श्रोताओं को जेल प्रणाली के भयानक दृश्य की कल्पना करने पर मजबूर कर देता है।

5.  Today, Explained

अगर आप दुनिया भर के जानकारी और अपडेट जानने के लिए एक माध्यम ढूंढ रहे हैं तो यह पॉडकास्ट आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यह पॉडकास्ट सीन रामेश्वरम द्वारा होस्ट किया जाता है जो एक दैनिक पॉडकास्ट समाचार है। श्रोताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए और दुनिया भर में क्या हो रहा है इसकी जानकारी देने के लिए सीन रामेश्वरम विभिन्न आवाजों के साथ एक शानदार अनुभव कराता है।