News In Brief Science & Innovation
News In Brief Science & Innovation

आईएस4ओएम को आज लॉन्च करेगा भारत

Share Us

307
आईएस4ओएम को आज लॉन्च करेगा भारत
11 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

स्पेस में करीब तीन हजार एक्टिव सैटेलाइट Active Satellite पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए इंसानो के लिए के लिए कई तरह के काम कर रहे हैं। इनमें से 53 स्पेस इंडियन Space Indian हैं। इनके अलावा औसतन 27 हजार किमी प्रति घंटे रफ्तार से हजारों निष्क्रिय उपग्रहों, रॉकेटों व अन्य उपकरणों का मलबा भी वहां टुकड़ों में तैर रहा है। यह गति इतनी तेज है कि मलबे से आया एक सेमी का छोटा टुकड़ा भी किसी सक्रिय उपग्रह से टकरा कर उसे तबाह कर सकता है।

इसी खतरे को देखते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन Indian Space Research Organization ने ‘इसरो सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टेनेबल ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट’ ISRO System for Safe and Sustainable Operation and Management  (IS4OM) प्रणाली तैयार की है। जिसे केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह Union Minister of State for Space Jitendra Singh और अंतरिक्ष विभाग के अध्यक्ष व इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ Chairman of the Department of Space and ISRO Chairman S Somnath की मौजूदगी में आज लॉन्च किया जाएगा। इसरो के सूत्रों ने इस बारे में बताया कि भारत में ही बना आईएस4ओएम देश के विकास के लिए अंतरिक्ष का उपयोग करने में भी मदद करेगा।

इसरो के अनुसार आईएस4ओएम एक ऐसी प्रणाली है जो अंतरिक्ष में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में एक समग्र रुख रखती है और साथ ही, बाहरी अंतरिक्ष के सतत उपयोग के फायदे उपलब्ध कराती है। इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि यह अंतरिक्ष में मलबे का पता लगाने और उसकी निगरानी के लिए अंतरिक्ष पारिस्थिति जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है।