यूपी में रहेगा लू का कहर, जानिए कैसा होगा आने वाला हफ्ता

News Synopsis
पूरे उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में लू की तीव्रता में मामूली गिरावट आई। जिससे मौसम में थोड़ी बहुत राहत लोगों को मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग India Meteorological Department ने बुधवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शुक्रवार तक हीटवेव Heatwave की स्थिति जारी रहेगी।
आपको बता दें कि यूपी में फतेहगढ़ Fatehgarh सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को लखनऊ Lucknow में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42.6 और 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पूर्वानुमान के मुताबिक दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
मौसम विशेषज्ञों ने तेज पश्चिमी डिस्टरबेंस Western Disturbance की कमी और लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं को लू के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आईएमडी ने बताया कि यदि सामान्य तापमान 6.4 डिग्री और बढ़ा तो एक गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार जाने पर भीषण लू की घोषणा की जाती है। आपको बता दें कि दिल्ली Delhi समेत उत्तर भारत के राज्यों के लोग उम्मीद लगा रहे थे मॉनसून Monsoon के आने से पहले उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा होने के आसार दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहें हैं।