यूपी में गर्मी की मार, लखनऊ में पारा 44 डिग्री पार

News Synopsis
देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर भारत North India के राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। हालांकि इस बीच राहत की खबर आ रही है कि ज्यादातर राज्यों में तापमान में कमी आ रही है और कुछ राज्यों में बारिश ने भी दस्तक दे दी है, जिससे जमकर बरसात भी हो रही है। मौसम विभाग Meteorological Department ने आज अरुणाचल प्रदेश Arunachal Pradesh हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh असम Assam केरल Kerala आदि जैसे राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी तरफ आज दिल्ली से ज्यादा गर्मी लखनऊ में पड़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली National Capital Delhi का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ UP Capital Lucknow में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
अगर मध्य प्रदेश Madhya Pradesh की बात करें तो भोपाल Bhopal का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जाएगा। वहीं उत्तराखंड में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए आज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में आज समेत पांच दिनों तक बारिश होगी।