सफल होने के लिए इन आदतों को अपनाएं

Share Us

2810
सफल होने के लिए इन आदतों को अपनाएं
07 Dec 2021
8 min read

Blog Post

युवा पीढ़ी का आज यह प्रश्न है कि सफल होने के लिए क्या करना सही होगा, सफल होने के लिए कौन-कौन सी आदतों को अपनाना चाहिए, सफल होने के लिए क्या पढ़ना चाहिए, आदि। आपकी दिनचर्या और आदतें यह तय करती हैं कि आप कितने सफल बनेंगे और कितनी जल्दी सफल बनेंगे।

आपकी दिनचर्या routine और आदतें habits यह तय करती हैं कि आप कितने सफल successful बनेंगे और कितनी जल्दी सफल बनेंगे। युवा पीढ़ी का आज यह प्रश्न है कि सफल होने के लिए क्या करना सही होगा, सफल होने के लिए कौन-कौन सी आदतों को अपनाना चाहिए, सफल होने के लिए क्या पढ़ना चाहिए, आदि। कुछ युवा youngsters सवाल करते हैं और उसके जवाब ढूंढते हैं वहीं कुछ युवा बिना कुछ समझे सफल लोगों की नकल करना शुरू कर देते हैं। अब आप बताइए, क्या सफल होने के लिए सफल लोगों की नकल करना सही है?

जवाब हां और ना दोनों हो सकता है क्योंकि अगर आप सफल लोगों की आदतें अपनाते हैं तो आपके सफल होने के अवसर बढ़ जाते हैं वहीं दूसरी ओर अगर आप वह सब कुछ करना शुरू कर देते हैं जो एक समय पर सफल लोगों ने किया था, तो आपके सफलता के अवसर कम हो जाते हैं। उदाहरण के तौर पर आप मार्क जुकरबर्ग Mark Zuckerberg और स्टीव जॉब्स Steve Jobs को ले लीजिए। अगर सफल लोगों की नकल करने से सफलता मिलती है तो आज हर वह कॉलेज ड्रॉपआउट college dropouts सफल होता जिसने मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स की नकल करके अपने कॉलेज की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। आसान भाषा में आप यह कह सकते हैं कि सफल लोगों की नकल करने से आपको ये गारंटी नहीं मिलती है कि आप भी जीवन में उतने ही सफल बनेंगे। 

आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो आपकी जीवन के हर क्षेत्र में मदद करेंगी-

1.सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं

यह कहना गलत नही होगा कि सोशल मीडिया social media अब हमारे लिए बहुत जरूरी हो गया है और इससे दूरी बनाना अब हमारे लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। अपडेटेड रहने के लिए और मनोरंजन entertainment के लिए हमें इसकी जरूरत है लेकिन हम इस बात को झुठला नहीं सकते कि सोशल मीडिया पर हम काफी समय बर्बाद करते हैं। दिन भर मेहनत करने के बाद आप रात में सोशल मीडिया ऐप्स पर स्क्रॉल करने के बजाय वास्तविक जीवन के साथ जुड़ना सीखें। समय सीमा निर्धारित करें कि आप दिन भर में कितनी देर के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करेगें, ऐसा करने से आप काफी समय भी बचा पाएंगे और उस समय का सही जगह उपयोग कर पाएंगे।

2.सुबह जल्दी उठना शुरू कर दें

हमें हमेशा से यह सिखाया गया है कि सुबह जल्दी उठने वाले लोगों को सफलता मिलती है लेकिन फिर भी लोग इस अच्छी आदत को अपना नहीं पाते हैं और उन्हें सुबह जल्दी उठने में कठनाई महसूस होती है। जब आप देर से उठते हैं तो आपको काम पर देर से पहुंचने की चिंता होती है और इसके साथ-साथ आप काम भी हड़बड़ी में करते हैं, जिससे गलतियां होने के अवसर बढ़ जाते हैं। जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको दैनिक कार्यों daily tasks को पूरा करने के लिए ज्यादा समय मिल जाता है और आपको दिन भर में क्या करना है, आप ये भी आसानी से तय कर लेते हैं।

3.कार्य योजना बनाएं

अगर आप सुबह जल्दी उठ गए हैं तो खुद की तारीफ करें और कहें कि आज मैंने एक टास्क तो पूरा कर लिया। इसके बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण काम आपको करना है टू-डू लिस्ट to-do list बनाने का। ज्यादातर सफल लोग सुबह उठने के बाद टू-डू लिस्ट बनाना पसंद करते हैं और उसी के हिसाब से अपने काम पर ध्यान देते हैं और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। टू-डू लिस्ट में आप काम के साथ-साथ मनोरंजन, परिवार, योग, हॉबी आदि का भी समय निर्धारित करें।

4.छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं

जब आपने अपने मन में कुछ बड़ा करने का ठान लिया है तो आपको मेहनत hard work और तैयारी की जरूरत पड़ेगी। एक ही बार में आप अपने सारे बड़े लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सकते इसीलिए खुद को तैयार करने के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और सही प्लानिंग right planning के साथ उन्हें पूरा करें। कोशिश करें कि शुरुआत में आप कुछ ऐसी चीजों पर काम करें जिन्हें आप सरलता से कर लें ताकि आप में आत्म विश्वास self confidence बढ़े। 

5.खुद के साथ समय बिताएं

घर हो या ऑफिस, हर वक्त हम लोगों से घिरे रहते हैं। ऐसे में हम खुद के साथ समय बिताना ही भूल जाते हैं। रोज अपने लिए समय निकालें और आप जीवन में क्या कर रहे हैं, कैसे कर रहे हैं, अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में आपको और कितना समय लगेगा आदि चीज़ों पर गंभीरतापूर्वक सोचें। लोगों के साथ रहिए पर खुद से अलग मत हो जाइए।