महाराष्ट्र में 16 किलो सोने की साड़ी से सजी देवी मां

Share Us

6299
महाराष्ट्र में 16 किलो सोने की साड़ी से सजी देवी मां
16 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

नवरात्रि के खत्म होने के बाद पुणे महाराष्ट्र में महालक्ष्मी मंदिर में विजयदशमी के अवसर पर देवी मां की प्रतिमा पर 16 किलो वजनी सोने की साड़ी चढ़ाई गई। 16 किलो सोने की साड़ी से देवी मां को सजाया भी गया। दुर्गा मां की 16 किलो सोने की साड़ी पहने हुए यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसे लेकर मंदिर के एक कर्मचारी ने बताया कि यह 16 किलो सोने की साड़ी श्रद्धालु ने माता को अर्पित की है और पिछले 11 वर्षों से दुर्गा मां को ऐसे ही सजाया जाता है। यह प्रथा काफी पुरानी है और जानकारी में पता चला कि यह साड़ी को बनाने में करीब 6 महीने लगते हैं।