बदलाव को अपनाकर विकास की ओर चलें

Share Us

2520
बदलाव को अपनाकर विकास की ओर चलें
13 Dec 2021
7 min read

Blog Post

व्यवसाय की दुनिया में परिवर्तन प्रबंधन Change Management ज्यादा महत्वपूर्ण होता जा रहा है, संस्थाएं खुद को नियमित रूप से विकसित होते हुए देखना चाहती हैं।

आज की संस्थाएं जानती हैं कि प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उन्हें कई बदलावों को स्वीकार करना सीखना होगा। उद्योग में परिवर्तन प्रतिस्पर्धी change competitive और तकनीकी विकास Technology Development के लिए तैयार रहना आगे बढ़ने में बड़ी मदद करता है। सभी प्रक्रियाओं या उत्पादों में त्वरित बदलाव, कर्मियों में बदलाव, पुनर्गठन या विलय reorganization or merger की मांग आपको सफल बनाती है।

सभी परिवर्तनों पर काम करने के लिए कर्मचारियों के अनुकूल रास्ता निकाला जाना चाहिए। परिवर्तन होनें से लोगों को परेशानी, डर, या किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

आपकी संस्था में काम करने वाने जिद्दी हो सकते हैं। वे काम के प्रति अपना ध्यान लगाने से दूर हो सकते हैं। वे बदलाव को देखकर बिगड़ भी सकते हैं और पुरानी प्रक्रिया पर ज्यादा निर्भर हो सकते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि नए बदलाव को अपनाने में असहजता होती है । 

कर्मचारियों के लिए बदलाव का डर आपके लिए कई सवाल खड़े कर सकता है इसीलिए आपको बदलाव को स्वीकार करने के प्रति सजग रहना होगा। आज हम आपको बदलाव और बदलाव से होने वाले विकास के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

व्यवसाय Business की दुनिया में परिवर्तन प्रबंधन Change Management ज्यादा महत्वपूर्ण होता जा रहा है, संस्थाएं खुद को नियमित रूप से विकसित होते हुए देखना चाहती हैं। 

शुरूआत में कुछ कर्मचारी वास्तव में बदलने के लिए जल्दी तैयार होते दिखाई दे सकते हैं, लेकिन मन ही मन सभी के दिमाग में इससे बचने के बारे में भी सोचा जा सकता है। नियमित गतिविधियों को हमारे मस्तिष्क के एक हिस्से the basal ganglia द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो हमें उन गतिविधियों पर कम ऊर्जा का उपयोग करने की अनुमति देता है जो हम अक्सर करते हैं, यानी हम ऑटोपायलट मोड पर होते हैं। 

कई विशेषज्ञों का मानना है कि कर्मचारी हमेशा अपने कंफर्ट जोन Comfort Zone में रहकर काम करना चाहते हैं और जब वह बदलाव को देखते हैं तो उनका दिमाग घबरा जाता है, इसीलिए वे बदलाव को करने से पीछे हट जाते हैं।

पूर्व में हुए अनुभव हमारी ग्रहण करने की क्षमता को बदल देते हैं। यदि आपके कर्मचारियों ने पूर्व मे कंंपनी से निकाले जाने जैसा अनुभव किया है, तो यह डर उन्हें आगे भी सता सकता है।

जाहिर सी बात है आप किसी कर्मचारी के पूर्व अनुभव prior experience को बदल नहीं सकते। लेकिन अच्छे प्रबंधकों Managers की मदद से ऐसा किया जा सकता है। आप परिवर्तन को "सुरक्षित" और सकारात्मक बना सकते हैं। यह एक कठिन कार्य है, लेकिन अच्छे प्रयत्नों से असंभव को संभव बनाया जा सकता है।

बदलावों को स्वीकार करने के लिए कुछ खास बातें:

खुद स्वीकार करें बदलाव

परिवर्तन या बदलाव को पहले खुद स्वीकार करें। अपनी टीम के सामने किसी भी बदलाव की घोषणा करने से पहले उसमें सकारात्मकता का पता लगाएं। अपनी व्याख्या को सरल और समझने योग्य रखें। आपको ज्यादा चुनौतियों का सामना करने की ज़रूरत नहीं है, एक साथ बड़े बदलावों को पूरा करने के बजाय छोटे-छोटे बदलाव करके आगे बढ़े।

संचार communication बनाए रखें

आने वाली समस्याओं के बारे में अक्सर एक समूह के रूप में बात करें। कर्मचारियों को आवाज उठाने दें, चिंताओं, बाधाओं और विचारों को समझें। संचार से लोगों के विचारों को जानें, यह एकता बनाकर चलने में भी मदद करेगा। चुप रहने वाले और असहमति जताने वालों से सावधान रहें, कुछ लोग कुछ कहते नहीं हैं, लेकिन चुपचाप परिवर्तन को अस्वीकार करते हैं। उनसे बात करने की कोशिश करने के लिए व्यक्तिगत रूप से उनसे मिला जा सकता है।

लक्ष्य प्राप्ति और उपलब्धियों का जश्न मनाएं 

बदलाव रातोंरात संभव नहीं होते। योजना बनाए कि आगे क्या करना है, ताकि पूरी तरह से बदलाव तक पहुंचने के लिए जो कदम उठाए जाएं, उस पर कदम बढ़ाया जा सके। प्रदर्शन पर सख्ती से ध्यान देने के बजाय, अपनी टीम के लिए सीखने वाले लक्ष्य बनाएं, क्योंकि वे नई चुनौतियों का सामना करते हैं। जब लक्ष्य या प्रयास पूरे हो जाएं, तो उनका जश्न भी मनाएं। यदि योजना में फिर कोई बदलाव की आवश्यकता है, तो इस बारे में जरूरी लोगों को बताया जा सकता है। सभी प्रयासों और सफलताओं की घोषणा करें, ताकि लोग देखें कि, कितना फर्क पड़ रहा है।

गलत परिणामों पर ध्यान दें 

बदलाव का पालन नहीं करने पर लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, नहीं तो परिवर्तन के साथ चलने वाले लोगों को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। परिवर्तन का भी निष्पक्ष मूल्यांकन fair evaluation होना जरूरी है। नतीजों के मुताबिक सभी कर्मचारियों का ब्यौरा देखकर आगे की रणनीति बनाई जा सकती है।

उम्मीद करते हैं कि अगर आने वाले समय में आपको कोई बदलाव नजर आते हैं तो आप इससे घबराएंगे नहीं, क्योंकि बदलाव ही आपको विकास की तरफ ले जाते हैं।