देश के सबसे अमीर व्यक्ति ने रचा इतिहास

Share Us

4926
देश के सबसे अमीर व्यक्ति ने रचा इतिहास
11 Oct 2021
2 min read

News Synopsis

देश की अर्थव्यवस्था का रूप बदल रहा है, जिसमें देश के उद्यमियों ने अपना बहुत योगदान दिया है। आज देश पूरे विश्व में स्थिर और विकसित अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से अग्रसर है। हमारे देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिन्होंने हाल ही में एक और ख्याति अपने नाम दर्ज कर ली है। जारी किये गए नए आंकड़े के आधार पर मुकेश अम्बानी 100 बिलियन डॉलर की सूचि में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कई प्रख्यात व्यवसायियों को पीछे छोड़कर यह मुकाम प्राप्त किया हांसिल किया। हालाँकि वह शीर्ष 10 की सूची में आने से थोड़ा सा चूक गए और 11वां स्थान प्राप्त किया। मुकेश अम्बानी ने अपने व्यवसाय का दायरा बढ़ा कर यह ख्याति हांसिल की।