कोरोना से राष्ट्रीय संकट के मुहाने पर खड़ा है चीन

Share Us

621
कोरोना से राष्ट्रीय संकट के मुहाने पर खड़ा है चीन
21 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

दुनिया World के कई देशों में कोरोना Corona ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। इस दौरान चीन China के हालात और भी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। चीन में स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें 3,297 लक्षण वाले और 17,332 बिना लक्षण वाले मामले शामिल हैं। संक्रमण के मामलों में वृद्धि से चीन में राष्ट्रीय संकट National crisis जैसी स्थिति सामने आने लगी है। शंघाई Shanghai समेत कई शहरों में सख्त लाकडाउन Strict lockdown के चलते आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

शंघाई में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की जान भी चली गई। शंघाई के अलावा 18 अन्य प्रांतीय स्तर Provincial level के क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इंवेस्टमेंट बैंक नोमूरा एवं सीएनएन Investment bank Nomura and CNN की रिपोर्ट की माने तो गुरूवार तक चीन के कम से कम 44 शहरों में पूर्ण या आंशिक लाकडाउन लगाया गया था। सबसे सख्त लाकडाउन शंघाई में ही लगा है। इसके चलते शंगाई की करीब ढाई करोड़ आबादी को भारी मुश्किलों का सामना Difficulties facing करना पड़ रहा है।