News In Brief Environment and Ecology
News In Brief Environment and Ecology

दिल्ली में गरज के साथ बारिश के आसार, जानें के मौसम का हाल

Share Us

1193
दिल्ली में गरज के साथ बारिश के आसार, जानें के मौसम का हाल
20 May 2022
8 min read

News Synopsis

गर्मी से परेशान आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है और ये अच्छी खबर ये है कि मानसून Monsoon जल्द ही दस्तक दे सकता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह Andaman and Nicobar Islands पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल Monsoon in Kerala की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग Meteorological Department ने अगले हफ्ते के मध्य तक प्रदेश में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग India Meteorological Department ने बृहस्पतिवार की शाम को बताया कि हफ्ते के अंत तक केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। अगर इस हफ्ते के अंत तक केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरुआत होती है, तो हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार होगा। इससे पहले मानसून 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था।

आईएमडी ने बताया कि राजधानी दिल्ली Capital Delhi में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

अगर यूपी की राजधानी UP Capital लखनऊ Lucknow के मौसम की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये हुए रह सकते हैं तो वहीं UV सूचकांक 8 तक रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही वातावरण में आर्द्रता और नमी 33 प्रतिशत तक रहेगी। 

 

TWN In-Focus