Asteroid 2022 RM4: इस दिन पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड

Share Us

766
Asteroid 2022 RM4: इस दिन पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड
01 Nov 2022
8 min read

News Synopsis

Asteroid 2022 RM4: अंतरिक्ष Space में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने की हर व्यक्ति में जिज्ञासा होती है। स्पेस के हर मूवमेंट पर वैज्ञानिक अपनी पैनी नजर रखते हैं। साथ ही अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं से हमे अवगत कराते रहते हैं। आए दिन हमें स्पेस में होने वाली हलचल की जानकारी वैज्ञानिकों के द्वारा ही मिल पाती है। अब ऐसे ही एक चेतावनी से वैज्ञानिकों scientists ने लोगों को अलर्ट Alerts किया है, जिसमें एक विशाल एस्टेरॉयड Asteroid पृथ्वी Earth के बेहद करीब से गुजरने वाला है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी US Space Agency नासा NASA ने चेतावनी दी है कि करीब 2500 फीट चौड़ा एक विशाल खतरनाक क्षुद्रग्रह Giant Asteroids जिसका नाम 2022 RM4 है, वो खतरनाक तरीके से पृथ्वी के करीब आ जाएगा।

स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक Asteroid 2022 RM4 की लंबाई विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा Burj Khalifa के समान है। यह एस्टेरॉयड आने वाले 1 नवंबर, 2022 को पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज Center for Near Earth Object Studies के मुताबिक 2022 RM4 का अनुमानित व्यास 330 और 740 मीटर के बीच या 2500 फीट से ज्यादा है। पिछले कुछ महीनों में पृथ्वी ने कई बड़े एस्टेरॉयड को उड़ते हुए देखा है, लेकिन अब वास्तव में एक विशाल क्षुद्रग्रह इसके करीब आ रहा है। नासा के मुताबिक 100 से 500 फीट चौड़ी छोटी अंतरिक्ष चट्टानें Small Space Rocks हैं, जो किसी ग्रह से टकराने पर खतरनाक साबित हो सकती हैं, लेकिन वे मानवता को विलुप्त नहीं होने देंगे।

नासा के आंकड़ों के अनुसार 2500 फीट संभावित खतरनाक एस्टेरॉयड Dangerous Asteroids आने वाले दिनों में पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। यह एक बहुत ही खतरनाक घटनाक्रम है। क्योंकि अगर यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता है तो यह पृथ्वी के सैकड़ों किलोमीटर को समतल कर सकता है। भूकंप Earthquakes, टेकटोनिक बदलाव Tectonic Variations, सुनामी Tsunamis, ज्वालामुखी विस्फोट Volcanic Eruptionsऔर जंगल की आग इसके कारण हों सकते हैं।

और यह सिर्फ शुरुआत होगी। एस्टेरॉयड को हाल ही में नासा सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) डेटाबेस में जोड़ा गया था, जिससे एस्टेरॉयड के बारे में कुछ अहम जानकारी सामने आई थी। अंतरिक्ष चट्टान को एस्टेरॉयड 2022 RM4 नाम दिया गया है और इसे पहली बार इस साल 12 सितंबर को देखा गया था।