2022 में यह आदतें अपनाएं

Share Us

786
2022 में यह आदतें अपनाएं
06 Jan 2022
5 min read

Blog Post

आज हम आपको कुछ ऐसी आदतें Good Habits for 2022 बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आने वाले भविष्य और साल 2022 में पहले से भी बेहतर बन सकते हैं।

नए साल की शुरुआत हो चुकी है और आप यह चाहते होंगे कि यह नया साल आपके लिए सफलतम साबित हो। जीवन में सफल होने के लिए अच्छी आदतों Habits का होना बेहद जरूरी है और अच्छी आदतों का पालन करना और उन पर बने रहना बड़ा कठिन काम है। जो लोग अच्छी आदतों को धारण करके जीवन में आगे बढ़ते हैं, वे हमेशा सफलता हासिल करते हैं। कई बार लोग इस बात पर विचार नहीं कर पाते कि इस नए साल में वे क्या नया कर सकते हैं और किन नई आदतों को अपना कर अपने जीवन को और सुखद बना सकते हैं इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी आदतें Good Habits for 2022 बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आने वाले भविष्य और साल 2022 में पहले से भी बेहतर बन सकते हैं।

जल्दी सोने और जल्दी जागने की आदत

बीते 2 वर्षों में जिस तरह कोरोना महामारी ने लोगों को परेशान किया है लोग सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोना भूल गए हैं। कोरोना के चलते घर में रहकर काम कर रहे लोग देर रात तक काम करते हैं और सुबह भी देर तक उठते हैं। अगर आप अपने आप को 2022 में बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं तो इन आदतों को थोड़ा बदल कर देखिए, रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी जागना आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छा साबित होता है। यह बात सभी को पता होती है, लेकिन इसे पूरा करने में हम पीछे रह जाते हैं। साल 2022 में इस आदत को जरूर धारण करें, क्योंकि आपकी सेहत ही आप की सबसे बड़ी ताकत है। अगर सेहत गड़बड़ तो आपका जीवन गड़बड़ होने से कोई नई बचा सकता। सुबह जल्दी उठने वाले व्यक्ति early risers ज्यादा स्वस्थ रहते हैं ऐसे कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ और योग गुरु कहते हैं, इसका महत्व समझें और पालन करें।

खुद को समय देने का बेहतरीन समय निकालें

एक अच्छी आदत जो आप साल 2022 में शामिल कर सकते हैं वह यह है कि आप अपने लिए बेहतरीन समय Good time for yourself का चुनाव करें। दिन भर में आप जिस भी समय सबसे बेहतरीन महसूस करते हैं उस समय को अपने लिए निकालें और कुछ ऐसा करें जो आपको खुशी से भर दे। खुद के लिए समय निकालना Me Time और पसंद के काम करने को लेकर कहा जाता है कि यह खुद से प्यार Self Love करने का सबसे बेहतरीन इंतजाम साबित होता है।

ब्रेक लेते हुए एक्सरसाइज 

आपने अक्सर इस बात पर गौर किया होगा कि जब आप काम करते हैं और अपने काम से ब्रेक लेने पर आप कुछ ना कुछ खाने-पीने या फिर बातचीत करने पर विचार करते हैं। बेशक यह सही तरीका है, लेकिन ब्रेक के दौरान आप एक्सरसाइज exercise in break time करने को भी शामिल कर सकते हैं। हम यह नहीं कहते कि ब्रेक के दौरान आप भारी एक्सरसाइज Exercise करें। आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करके अपने आपको तरोताजा महसूस करवा सकते हैं। इसमें आप छोटे-मोटे स्ट्रेच Light Stretching और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज Light Exercise शामिल कर सकते हैं। जिस तरह ब्रेक पर हल्के फुल्के चिप्स खाते हैं, उसी तरह आप इन छोटी-मोटी एक्सरसाइज को जोड़कर तनाव Stress को भी दूर कर सकते हैं।

आभारी होना सीखें

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने जीवन के प्रति आभारी Be Thankful नहीं होते और आभार व्यक्त करना खुशी का एक बेहतरीन जरिया है। जिन लोगों को लिखने की आदत है वे लिखकर आभार व्यक्त करते हैं। इसके अलावा आभार व्यक्त करने का एक तरीका यह भी है कि आप दिन में जो भी खास हुआ है, उसकी एक फोटो लेकर उसका आभार व्यक्त कर सकते हैं, इसे सेवरिंग Savoring कहा जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसा करने से इंसान को काफी खुशी मिलती है।

खुद से अच्छे और बुरे सवाल पूछें

कई बार हम गहरी सोच Over thinking में डूब कर जीवन में परेशान महसूस करते हैं, लेकिन आप एक नई आदत को जोड़ें, अच्छे और बुरे दोनों सवाल खुद से पूछते रहें, अपने आपसे यह पूछना कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं परेशानी से निकलने का अच्छा तरीका है आप अच्छा और बुरा दोनों महसूस कर सकते हैं, लेकिन जब आपके पास अच्छे और बुरे के संकेत होते हैं, तो आप इससे बाहर निकलने के लिए समाधान की तरफ बढ़ते हैं। इस आदत को खुद के साथ-साथ आपसे जुड़े लोगों और अपने बच्चों में भी शामिल करें।

आदतों को पालन करने के तरीके पर भी गौर करें

आदतों को केवल सुन लेना और पढ़ लेना इसका हल नहीं है। आदतों का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी है और आदतों को आसानी से ग्रहण करना किसी के बस की बात नहीं होती। इसलिए अपनी आदतों को ग्रहण करने के लिए खुद को समय दें। जब आप धीरे-धीरे कुछ दिन कठिनाई का सामना करके अपनी आदतों पर अमल करेंगे, तो यह आपके लिए बेहद आसान हो जाएगा। इसके साथ ही अपनी आदतों को अपनाने के लिए आसान रास्तों की खोज करें। हो सकता है किसी इंसान को सुबह जल्दी उठना मुश्किल लग रहा हो, तो आप इसे आसान बनाने के लिए एक ठोस वजह बनाएं, जिससे से यह करना आपके लिए मजा बन जाए।

उम्मीद करते हैं कि यह नया साल 2022 आपके सभी सपनों को पूर्ण करें।