वैज्ञानिकों के अनुसार छोटे ग्रहों को अपने अंदर निगल चुका है बृहस्पति!

Share Us

871
वैज्ञानिकों के अनुसार छोटे ग्रहों को अपने अंदर निगल चुका है बृहस्पति!
27 Jun 2022
min read

News Synopsis

ब्रह्मांड Universe में होने वाली घटनाओं से वैज्ञानिक Scientist हमें समय समय पर रु-ब-रू कराते रहते हैं। सौरमंडल का सबसे बड़ा गृह बृहस्पति Jupiter है । इसका आकार इतना बड़ा है, अगर सारे ग्रहों को मिला भी दें तो यह उनसे तब भी 2.5 गुना बड़ा ही साबित होगा। इसके बारे में हम सुनते आए हैं कि यह हीलियम और हाइड्रोजन गैसों Helium and Hydrogen Gases से मिलकर बना है। लेकिन दूसरे गैसीय ग्रहों Other Gaseous Planets की तरह इसके निर्माण में भी धातु का इस्तेमाल हुआ है।

वैज्ञानिकों ने अब पता लगा लिया है कि इसमें जो धातु मौजूद हैं क्या वे इसने दूसरे ग्रहों से ली थीं या यह पूरे के पूरे सूक्ष्म ग्रहों Micro Planets को अपने अंदर निगल चुका है। Gravity Science यंत्र का इस्तेमाल करके नासा के स्पेस क्राफ्ट Spacecraft जूनो Juno के माध्यम से वैज्ञानिकों ने बृहस्पति ग्रह के निर्माण में शामिल होने वाले एलिमेंट्स Elements का पता लगा लिया है। Juno का नाम भी जुपिटर से ही जुड़ा है।

रोमन गॉड जुपिटर Roman God Jupiter से विवाह करने वाली रोमन फीमेल गॉड Roman Female God के नाम पर इसका नाम जूनो रखा गया है। जूनो को 2016 में बृहस्पति के ऑर्बिट में उतारा गया था। वहां पर इसने ग्रह के ग्रेविटेशनल फील्ड Gravitational Field को मापने के लिए रेडियो वेव्ज का इस्तेमाल किया। इसमें वैज्ञानिकों ने पाया कि बृहस्पति ग्रह के गर्भ में धातु जैसे तत्व Elements like Metals मौजूद हैं जिनका माप धरती के आकार  से 11 से 30 गुना तक है।

ये मेटल ग्रह Metal Planets के ठीक केंद्र के पास हैं।  "जुपिटर जैसे गैस दैत्य के लिए मेटल इकट्ठा करना दो तरीके से संभव हो सकता है- या तो इसमें धातु के छोटे छोटे टुकड़े जाकर इकट्ठे हुए हैं या फिर इसने ग्रहों को अपने अंदर निगल लिया है।"