एक दुर्लभ पीले रंग की मछली

News Synopsis
कभी-कभी हमें कुछ ऐसा मिल जाता है जिसको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है, एक शख्स के साथ। नीदरलैंड का एक शख्स जिसका नाम मार्टिन ग्लैट्ज है जो कि नदी में फिशिंग करने गए थे। हुआ यूँ कि उन्होंने नदी में कांटा डाला तो कुछ देर बाद उनकी फिशिंग रॉड भारी लगने लगी। उनको तुरंत समझ में आ गया कि उनके हाथ कोई बड़ी मछली लगी है लेकिन जब उन्होंने मछली को बाहर निकाला तो उनको बहुत हैरानी हुई क्योंकि उनके हाथ कोई ऐसी वैसी मछली नहीं बल्कि एक पीले रंग की बड़ी सी मछली लगी थी। ये मछली एक दुर्लभ कैट फिश (Rare Catfish) थी। आमतौर पर कैट फिश भूरे रंग की होती है। लेकिन मार्टिन के हाथ जो मछली लगी थी वो एक वेल्स कैटफिश (Wels Catfish) थी जो यूरोप में पाई जाती है। इसका वजन 136 किलो तक हो सकता है और लंबाई 2.7 मीटर तक हो सकती है। ये पीले रंग की दुर्लभ कैट फिश लियुसिज्म (leucism) का नतीजा है। लियुसिज्म एक तरह का जेनेटिक डिसऑर्डर है। जिसके कारण जानवरों के शरीर का रंग बदल जाता है।