आप कर सकते हैं पाताल लोक की सैर
643

29 Sep 2021
3 min read
News Synopsis
ये सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है पर अब आप सच में जमीन के नीचे बने पाताल लोक की सैर कर सकते हैं। एक ऐसी जगह जो बिल्कुल हमने कहानियों में सुनी है या देखी है बिलकुल उसी की तरह ही है। शीतयुद्ध के दौरान अमेरिका और रूस दोनों में जब तनाव था तो परमाणु हमले से बचने के लिए अर्कांसस (Arkansas) में एक गुफा में खुदाई करके उसे घर जैसे आकार का बना दिया और जीवन जीने के लिए जो कुछ भी चाहिए वो सब कुछ इस गुफा में पर्याप्त था। ये घर 35 फ़ीट नीचे है। ये घर ऐसे ही गुमनाम पड़ा हुआ था पर अब इसे एक होटल का रूप दे दिया गया है। इसमें कई नयी सुविधायें जोड़कर इसे लक्ज़री वेकेशन होम में बदल दिया गया है। अब यह एक बहुत अच्छा पर्यटन स्थल बन चुका है। अगर आप भी ज़मीन के नीचे बने इस घर में जाना चाहते हैं तो आपको एक रात के 1 लाख 18 हजार भरने पड़ेंगे।