News In Brief Auto
News In Brief Auto

यामाहा ने XSR155 को नए मेटैलिक ब्लैक शेड में लॉन्च किया

Share Us

53
यामाहा ने XSR155 को नए मेटैलिक ब्लैक शेड में लॉन्च किया
03 Mar 2026
7 min read

News Synopsis

यामाहा कंपनी ने भारत में अपनी बेहद पॉपुलर और स्टाइलिश मोटरसाइकल XSR155 को एक नए और शानदार मेटैलिक ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। इस नए रंग के साथ यह बाइक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आ रही है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,58,990 रुपये रखी गई है। यह नया रंग अब पहले से मौजूद मेटैलिक ब्लू, विविड रेड और ग्रे जैसे रंगों के साथ उपलब्ध होगा। आइए आपको इस मोटरसाइकल की खूबियों के बारे में डिटेल में बताते हैं।

कैसा है, नया लुक?

Yamaha XSR155 एक नियो-रेट्रो बाइक है। इसमें गोल हेडलाइट और मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका नया मेटैलिक ब्लैक कलर पूरी तरह से ब्लैक कलर की बॉडी के साथ आता है, जिसे इसके सुनहरे (गोल्ड) रंग के अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स (सस्पेंश) और भी खूबसूरत बनाते हैं। इससे यह बाइक प्रीमियम और स्पोर्टी लगती है।

दमदार इंजन और परफॉरमेंस

लुक के अलावा बाइक के इंजन और परफॉरमेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए कलर में भी यह अपने पुराने इंजन के साथ ही आएगी। इसमें वही भरोसेमंद 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। पावर आउटपुट की बात करें तो यह इंजन 18.4 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आता है। इससे गियर बदलना आसान और सुरक्षित हो जाता है। इसके साथ ही बाइक में यामहा की मशहूर वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (VVA) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कम और ज्यादा रफ्तार, दोनों पर बाइक को बेहतरीन ताकत देती है।

चलाने और संभालने में आसान

इस मोटरसाइकल को यामाहा के फेमस डेल्टाबॉक्स फ्रेम पर बनाया गया है। इससे बाइक काफी हल्की और मजबूत है। इसका वजन 137 किलोग्राम है, जिससे इसे शहर के ट्रैफिक में चलाना और संभालना काफी आसान है। आरामदायक सफर के लिए बाइक में आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिए गए हैं।

बाइक का डिजाइन और ऊंचाई

यह बाइक अपने नियो-रेट्रो लुक के लिए जानी जाती है, यानी यह पुरानी क्लासिक और नई मॉडर्न बाइक का मेल है। इसकी सीट की ऊंचाई 810 mm है, और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है, जो भारतीय सड़कों के हिसाब से काफी अच्छा है। साथ ही इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

बाइक में सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में यामहा ने कोई समझौता नहीं किया है। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने मोटरसाइकल में डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स दिए हैं, जो अचानक ब्रेक लगाने या फिसलन भरे रास्तों पर बाइक को फिसलने से बचाते हैं।

कितनी है, कीमत

निर्माता की ओर से मोटरसाइकिल के नए रंग को 1.59 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।