News In Brief Auto
News In Brief Auto

XTURISMO: हवा में उड़ती है यह फ्लाइंग बाइक, जानें कीमत और स्पीड

Share Us

432
XTURISMO: हवा में उड़ती है यह फ्लाइंग बाइक, जानें कीमत और स्पीड
22 Sep 2022
min read

News Synopsis

अभी तक आप ने सड़क पर चलने वाली बाइक देखी होगी, लेकिन आज हम एक उड़ने वाली बाइक flying bike की बात करेंगे जो कि 100 kmph की स्पीड से हवा में उड़ सकती है। जापान japan के स्टार्टअप A.L.I Technologies ने पिछले हफ्ते Detroit Auto Show 2022 में अपनी होवरबाइक XTURISMO को पेश किया। इस शो में इस फ्लाइंग बाइक Flying Bike को उड़ा कर भी दिखाया गया। कंपनी ने इस उड़ने वाली बाइक की पहली झलक पिछले साल दिखाई थी। इसे देखते ही ऐसा लगता है, जैसे यह भविष्य पर आधारित किसी साई-फाई फिल्म sci-fi movie से बाहर आई हो।

XTURISMO होवरबाइक की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। यह फ्लाइंग बाइक कुल 40 मिनट की उड़ान भरने की क्षमता रखती है। समाचार एजेंसी Reuters के मुताबिक, AERWINS Technologies ने Detroit Auto Show 2022 में XTURISMO होवरबाइक को दिखाया, जो कोविड महामारी covid pandemic के बाद से इस साल आयोजित किया गया है। इस होवरबाइक को घरेलू बाजार जापान में पहले से बेचा जा रहा है।

वहीं, कई कड़े कानूनों के चलते वहां इस वाहन को हर जगह उड़ाना संभव नहीं है। सरकार ने इसे केवल रेस ट्रैक के ऊपर उड़ाए जाने की इजाजत दी है। इसे कथित तौर पर अमेरिका में अगले साल लॉन्च किया जाएगा। AERWINS Technologies के संस्थापक और सीईओ founder and CEO शुहेई कोमात्सु Shuhei Komatsu ने जानकारी देते हुए बताया कि XTURISMO होवरबाइक की कीमत hoverbike price वर्तमान में $777,000 यानी करीब 6.20 करोड़ रुपए है, लेकिन कंपनी 2025 तक एक छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल electric model के साथ कीमत को $50,000 तक कम करने की उम्मीद कर रही है।