करोना कहां से आया, चीन क्यों घबराया ?

Share Us

6688
करोना कहां से आया, चीन क्यों घबराया ?
27 Sep 2021
3 min read

News Synopsis

कोरोना की उत्पत्ति की खोज में लगे डब्लूएचओ पर चीन नराज़गी जाहिर कर रहा है। पूरी दुनिया यह बात जानती है कि कोरोना सबसे पहले चीन के वूहान शहर में पाया गया। लेकिन इस बात को प्रमाणिक तौर पर साबित करने के लिए विश्व स्वास्थ संस्था ने 20 लोगो की एक नई टीम बनाई है। इस अनुसंधान का स्रोत वूहान माना गया है। ध्यान देने वाली बात तो यह है, कि चीन डब्लूएचओ के इस जाँच में विघ्न डालने कि कोशिश में लगा हुआ है। देखना होगा कि क्या डब्लूएचओ इस महामारी के जन्म के बारे में पता लगा पति है या नहीं।