विराट कोहली फिर बने भारत के सबसे वैल्युएबल सेलेब्रिटी

News Synopsis
क्रिकेटर विराट कोहली का जलवा न केवल क्रिकेट के मैदान पर बल्कि उससे इतर विज्ञापन जगत में भी लगातार बरकरार है। रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली 2024 में 23.11 करोड़ डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ भारत के सबसे वैल्युएबल सेलेब्रिटी के रूप में शीर्ष पायदान पर बरकरार रहे।
विराट कोहली 2023 में 22.79 करोड़ डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ मशहूर हस्तियों की सूची में शीर्ष पायदान पर थे। क्रॉल के सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन में वह 2020, 2021 और 2023 में शीर्ष पायदान पर बरकरार रहे। विराट कोहली 2020 में 23.77 करोड़ डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ लगातार चौथी बार भारत के सबसे वैल्युएबल सेलेब्रिटी की सूची में शीर्ष पायदान पर बरकरार रहे।
ब्रांड वैल्यू के लिहाज से शीर्ष तीन हस्तियों ने 2024 में भी अपनी स्थिति बरकरार रखी है। विराट कोहली के बाद अभिनेता रणवीर सिंह 17.07 करोड़ डॉलर और शाहरुख खान 2024 में 14.57 करोड़ डॉलर के साथ बरकरार रहे। और 2024 में शीर्ष 25 भारतीय हस्तियों का कुल ब्रांड वैल्यू 2 अरब डॉलर तक पहुंच गया जो 2023 के मुकाबले 9 फीसदी अधिक है।
क्रॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर उमाकांत पाणिग्रही ने कहा कि विराट कोहली भारत में अन्य प्रमुख हस्तियों के मुकाबले लगातार पहले पायदान पर रहने वाले एकमात्र सेलेब्रिटी हैं। उमाकांत पाणिग्रही ने कहा ‘वह केवल खेल के ही दिग्गज नहीं हैं, बल्कि एक स्मार्ट उद्यमी भी हैं, और एक दमदार ब्रांड बन गए हैं। उनके पास कई लोकप्रिय फैशन लेबल हैं, और वह तेजी से उभरती स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि विराट कोहली Virat Kohli के पास करीब 38.7 करोड़ सोशल मीडिया फैन हैं (विभिन्न प्लेटफार्मों पर), उसके बाद सलमान खान 16.6 करोड़ सोशल मीडिया फैंस के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
उमाकांत पाणिग्रही ने कहा कि अपने ओवरआल ब्रांड वैल्यू में वृद्धि के बावजूद विराट कोहली के विज्ञापन फीस में 2023 के मुकाबले 2024 में कोई खास वृद्धि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विराट कोहली की सामान्य विज्ञापन फीस 10 से 11 करोड़ रुपये है। एक्टर रणवीर सिंह Actor Ranveer Singh के ब्रांड वैल्यू में 2023 के मुकाबले करीब 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उमाकांत पाणिग्रही ने कहा कि 2023 में रणवीर सिंह के पास लगभग 50 ब्रांडों के लिए विज्ञापन थे, जो 2024 में 10 फीसदी कम हो गए। यहां तक कि उनकी विज्ञापन फीस में भी 2024 में करीब 6 फीसदी की कमी आई और वह 7.5 करोड़ रुपये रह गई। उन्होंने कहा कि इसकी मुख्य वजह रणवीर सिंह के अभिनय वाली फिल्मों की कमी थी।
विराट कोहली की ही तरह शाहरुख खान की विज्ञापन फीस 2024 में लगभग स्थिर रही। मगर उनके कुल ब्रांड वैल्यू में करीब 21 फीसदी की वृद्धि हुई। आलिया भट्ट 2024 में 11.64 करोड़ डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
‘सचिन तेंडुलकर 2024 में 11.22 करोड़ डॉलर के कुल ब्रांड वैल्यू के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए।’ उमाकांत पाणिग्रही ने कहा कि 2024 में सचिन तेंडुलकर के सोशल मीडिया फैंस की संख्या भी 5 फीसदी बढ़ गई। इससे सेवानिवृत्ति के लगभग 11 साल बाद भी उनकी लोकप्रियता का पता चलता है।
सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यू का भविष्य डिजिटल पहुंच के साथ हाइब्रिड मॉडल की ओर दिख रहा है। उमाकांत पाणिग्रही ने कहा कि आने वाले वर्षों में शीर्ष 25 हस्तियों की सूची में प्रमुख ओटीटी अभिनेताओं को शामिल किए जाने की संभावना है।
‘कृति सैनन के ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई और वह 19वें पायदान पर पहुंच गए। इसी प्रकार तमन्ना भाटिया 21वें पायदान पर, जसप्रीत बुमराह 22वें पायदान पर और अनन्या पांडे 25वें पायदान पर पहुंच गईं।’