News In Brief Travel & Tourism
News In Brief Travel & Tourism

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में भारत के दो शहरों ने बनाई जगह

Share Us

2050
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में भारत के दो शहरों ने बनाई जगह
14 Jul 2022
6 min read

News Synopsis

अमेरिका की फेमस टाइम पत्रिका America's Famous Time Magazine ने वर्ष 2022 में वर्ल्ड के सबसे 'सर्वश्रेष्ठ स्थानों' 'Best Places' की सूची में गुजरात Gujarat के शहर अहमदाबाद Ahmedabad और केरल Kerala के शहरों को शामिल किया है। इन दोनों शहरों को 'घूमने-फिरने के लिए 50 असाधारण स्थलों' के रूप में चुना गया है। मैगजीन ने केरल को इकोटूरिज्म हॉट स्पॉट Ecotourism Hot Spot का नाम दिया है। 

इस बारे में पत्रिका ने कहा कि भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर UNESCO World Heritage शहर अहमदाबाद में प्राचीन और आधुनिक इनोवेशन दोनों है, जो इसे सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र बनाते हैं। टाइम के अनुसार, इस शहर में साबरमती नदी Sabarmati River के तट पर 36 एकड़ में बसे शांत वातावरण वाले गांधी आश्रम Gandhi Ashram के साथ नवरात्रि का भी आनंद है। इसके साथ ही इस शहर में 9 दिन तक विश्व का सबसे लंबा नृत्य उत्सव World's Longest Dance Festival मनाया जाता है।

इस पत्रिका की सूची में भारत के दक्षिण-पश्चिम तट का केरल भी शामिल है। टाइम ने कहा कि यह देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। पत्रिका के अनुसार, शानदार समुद्र तटों और हरे-भरे 'बैकवॉटर', मंदिरों और महलों Backwaters, Temples and Palaces के साथ इसे सही कारणों से 'गॉड्स ओन कंट्री' God's Own Country कहा जाता है। गुजरात की राजधानी के बारे में बताते हुए टाइम ने इसे हायर लर्निंग प्लेस का नाम दिया है।