तीन मिनट की देरी होने पर इस कंपनी ने महिला कर्मचारी को निकाला

Share Us

431
तीन मिनट की देरी होने पर इस कंपनी ने महिला कर्मचारी को निकाला
18 Aug 2022
8 min read

News Synopsis

एक कंपनी उस वक्त विवादों में घिर गई जब सिर्फ तीन मिनट की देरी से दफ्तर पहुंचने पर एक महिला कर्मचारी Female Employees को निकाल दिया। कॉफी का चेन स्टोर Coffee Chain Store चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स Starbucks से जुड़ा ये एक नया विवाद सामने आया है। खबरों के मुताबिक स्टारबक्स ने एक महिला कर्मचारी को महज इस कारण नौकरी से निकाल दिया कि उसे अपने काम पर पहुंचने में तीन मिनट की देरी हो गई। यह खबर सामने आने के बाद कॉफी स्टोर का चेन चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स लोगों के निशाने पर आ गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार स्टारबक्स ने जेसेलिन चुकिलांकी Jesselyn Chukilanki नामक महिला कर्मचारी को सिर्फ इस लिए काम से निकाल दिया क्योंकि वह अपनी ड्यूटी पर तीन मिनट की देरी से पहुंची थी। जेसलिन पिछले सात वर्षों से स्टारबक्स में काम कर रही थी। गौर करने वाली बात ये है कि कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय पर सुनाया है जब कंपनी का अपने कर्मियों के साथ पहले से ही लेबर यूनियन Labor Union बनाने के मसले पर विवाद चल रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि अमेरिका में स्टारबक्स के 200 से ज्यादा कॉफी स्टोर के कर्मचारियों ने लेबर यूनियन बनाने के पक्ष में मतदान किया था।

वहीं दूसरी ओर स्टारबक्स प्रबंधन Starbucks Management ऐसे किसी लेबर यूनियन के गठन का विरोध कर रहा रहा है। जोसेलिन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कर्मचारियों को लेबर यूनियन के पक्ष में तैयार करने के उसके प्रयासों के बाद से ही उसके सीनियर उसे परेशान करने लगे थे। छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान किया जाने लगा था और एक दिन तीन मिनट की दूरी का हवाला देकर उसे काम से निकाल दिया गया।