दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगवाने वाला देश- यूएई

Share Us

5239
दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगवाने वाला देश- यूएई
22 Sep 2021
3 min read

News Synopsis

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दुनिया भर के देश पूरी तैयारी कर रहे हैं और इस लड़ाई की जंग में वैक्सीन हमारा हथियार है। दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगवाने वाले देश में यूएई का नाम शुमार है। यूएई में लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की एक डोज़ लगवा ली है। पुर्तगाल फिलहाल यूएई से आगे चल रहा है, जहां 81.82 फीसदी लोगों को पूरी तरह से वैक्सीन लग चुकी है। यूएई के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महामारी की शुरुआत यानी 2019 से लेकर 12 सितम्बर 2021 के आंकड़ों के अनुसार प्रति 1000 लोगों पर किए गए कोरोना वायरस टेस्ट की संख्या में यूएई दुनिया में तीसरे स्थान पर आता है। इस टेस्ट से साफ पता चलता है, कि कोविड-19 मामलों की संख्या में 60 फीसदी की कमी आई है। इस साल में संक्रमणों की संख्या का सबसे कम प्रतिशत दर्ज किया गया है।