News In Brief Auto
News In Brief Auto

Google पर सर्च की जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों में Tesla का डंका

Share Us

2172
 Google पर सर्च की जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों में Tesla का डंका
25 Jan 2022
4 min read

News Synopsis

भारत India में पेट्रौल और डीजल Petrol & Diese के बढ़ते दामों ने लोगों का रुख इलेक्ट्रिक कारों Electric Cars की ओर मोड़ दिया है। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड हाल ही में बहुत तेजी से बढ़ी है। भारत के आलाव दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ रही है। जहां एक ओर आज से लगभग एक दशक पहले हम इलेक्ट्रिक कारों को रोड पर दौड़ते देखने के बारे में सोचते भी नहीं थे, वहीं आज लोगों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल्स Electric vehicles को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, Lease Fetcher ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) को लेकर 168 देशों का Google Search वॉल्यूम डेटा Volume Data इकट्ठा किया है, और यह पता लगाया है कि बीते साल दुनिया भर में किस इलेक्ट्रिक कार को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। इस स्टडी में मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों की टॉप 10 लिस्ट भी शामिल है। इस लिस्ट के अनुसार Tesla Model 3 को साल 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसके साथ Tesla Model Y दूसरे स्थान पर रही, हाल ही में लॉन्च हुई Porsche Taycan इलेक्ट्रिक कार ने तीसरे स्थान पर कब्ज़ा जमाया है। Tesla Model S और Tesla Model X चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। टॉप टेन में Polestar,Audi E Tron GT,KIA EV6 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। यही नहीं भविष्य में आने वाली कारों के बारे में भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ी है। अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जिनको सर्च किया गया उनमें पहला स्थान Tesla Roadster को मिला है। इस लिस्ट में दूसरा स्थान Tesla Cybertruck को मिला है। Apple car ने तीसरा स्थान, साथ ही BMW i4 ने चौथा स्थान और Chevy Silverado ने पांचवां स्थान हासिल किया है। Cadillac Lyriq, Nissan Ariya, Ford F150 Lightning, Rimac Nevera, और Mercedes EQE ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।