News In Brief Auto
News In Brief Auto

Tesla ने भारत में EV स्विच एंड सेव प्रोग्राम लॉन्च किया

Share Us

51
Tesla ने भारत में EV स्विच एंड सेव प्रोग्राम लॉन्च किया
04 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला भारत में अपनी Model Y इलेक्ट्रिक SUV की बिक्री बढ़ाने के लिए एक नया ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने EV Switch & Save Program नाम से एक योजना शुरू की है, जिसमें खरीदारों को उनकी पुरानी पेट्रोल या डीजल (ICE) कार के बदले Tesla Model Y खरीदने पर 3,00,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक ऑर्डर और डिलीवरी दोनों के लिए वैलिड रहेगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ेगी लोकप्रियता

इस प्रमोशन का मकसद भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की लोकप्रियता को बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इंबल्ड मोटर व्हीकल (ICE) कारों से EV में बदलने के लिए प्रेरित करना है। Tesla का कहना है, कि यह एक्सचेंज बोनस ग्राहकों के लिए Model Y को खरीदना और अधिक किफायती बनाता है, खासकर उन खरीदारों के लिए जो पहले पेट्रोल/डीजल कार चलाते थे।

कैसे मिलेगा ऑफर

आपको अपनी पुरानी ICE कार (पेट्रोल/डीजल) Tesla के पास ट्रेड-इन करनी होगी और इसके बदले आपको 3 लाख तक का बोनस मिलेगा। ध्यान रहे कि यह ऑफर केवल Model Y RWD (Rear-Wheel Drive) वेरिएंट पर ही लागू है, और केवल कार का ऑर्डर और डिलीवरी 31 मार्च 2026 से पहले होने पर ही मिलेगा। डॉक्यूमेंट्स और कार के कागज की जांच Tesla द्वारा की जाएगी।

Model Y की कीमत

Tesla Model Y भारत में लगभग 59.89 लाख से शुरू होती है, जबकि लॉन्ग-रेंज वेरिएंट 67.89 लाख तक की कीमत में आता है। यह SUV एक बार चार्ज पर 500 किमी तक (स्टैंडर्ड) और 622 किमी तक (लॉन्ग-रेंज) की रेंज ऑफर करती है। ऑफर के साथ ही अगर आप 6,00,000 डाउन पेमेंट करते हैं, तो EMI लगभग 49,000/माह से शुरू हो सकती है, और ईंधन तथा मेंटेनेंस में बचत के चलते इससे असरदार मासिक खर्च लगभग 29,000 रुपत तक आ सकता है।

मिलेगा फ्री वॉल कनेक्टर

Tesla हर खरीद के साथ एक फ्री वॉल कनेक्टर भी दे रहा है, जिससे ग्राहक अपने घर पर ही कार चार्ज कर सकते हैं, और उसे चलाने का खर्च सिर्फ लगभग 1 प्रति किमी हो सकता है, जो कि पारंपरिक इंजन कारों की तुलना में काफी सस्ता है।

क्यों लाया गया ऑफर

भारत में Tesla के Model Y की बिक्री उम्मीद से कम बनी हुई है। यह ईवी दुनिया भर में पॉपुलर जरूर है, लेकिन भारत में इसकी बिक्री धीमी रही। 2025 में केवल लगभग 200-225 यूनिट्स ही बिकी थीं। ऐसे में यह डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस योजना ग्राहकों को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है।

किसके लिए अच्छा यह ऑफर

Tesla का यह 3 लाख एक्सचेंज बोनस ऑफर उन ग्राहकों के लिए अच्छा अवसर हो सकता है, जो अपनी पुरानी पेट्रोल/डीजल कार बदलकर एक इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं। इस ऑफर के साथ Model Y की खरीद लागत कम हो जाएगी और इससे EV अपनाने की प्रक्रिया भी आसान बन जाएगी।