News In Brief Auto
News In Brief Auto

Tesla पर स्‍पेसिफ‍िकेशंस को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप

Share Us

1214
Tesla पर स्‍पेसिफ‍िकेशंस को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप
16 Feb 2022
8 min read

News Synopsis

साउथ कोरिया South Korea में दुनिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टेस्ला Tesla की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरिया फेयर ट्रेड कमीशन Korea Fair Trade Commission (KFTC) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि, साउथ कोरिया का एंटीट्रस्ट रेगुलेटर Antitrust Regulator इस अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी American Electric Car Company की जांच कर रहा है। यह देखा जा रहा है कि क्‍या कंपनी ने अपनी बैटरी के स्‍पेसिफ‍िकेशंस Battery Specifications को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। योनहाप Yonhap न्‍यूज एजेंसी ने बताया है कि KFTC ने इलेक्ट्रिक व्‍हीकल Electric Vehicles (EV) मेकर को एक रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि टेस्ला ने फेयर लेबलिंग और एडवरटाइजिंग एक्‍ट Fair Labeling and Advertising Act का उल्लंघन करते हुए मॉडल 3 Model 3 समेत अपने कुछ मॉडलों के माइलेज को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। KFTC के एक अधिकारी ने न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हम ऑटोमेकर के खिलाफ प्रतिबंधों के लेवल को तय करने के लिए जल्‍द एक मीटिंग करने का प्लान कर रहे हैं। अपनी वेबसाइट में टेस्ला ने बताया है कि उसका Model 3 एक बार चार्ज करने पर 528 किलोमीटर (328 मील) की दूरी तय कर सकती है। लेकिन KFTC का कहना है कि अगर टेंपरेचर फ्रीजिंग पॉइंट Freezing Point से नीचे चला जाता है, तो यह लिमिट इससे कम हो सकती है। विश्लेषकों का भी कहना है कि ठंड के मौसम में ज्यादातर इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की ड्राइविंग रेंज Driving Range पर असर पड़ सकता है। लेकिन, टेस्‍ला ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया है।