रूस-युक्रेन युद्ध के चलते चाय निर्यात घटने के आसार

News Synopsis
ग्लोबल स्तर Global level पर रूस-यूक्रेन युद्ध Russia-Ukraine War का असर देखने को मिल रहा है। खास कर व्यापार पर इस संघर्ष से कई बाधाएं उत्पन्न हुई हैं जिससे कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। इसके चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार International market में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। भारत को युद्ध के कारण एक और मोर्चे पर बड़ा नुकसान हो रहा है। युद्ध के कारण भारत का चाय निर्यात Tea export में कमजोर पड़ रहा है और रूस-पूर्वी यूरोपीय देशों Russia-East European countries में होने वाले चाय निर्यात में कमी आई है।
इससे चाय उत्पादकों को उत्पादन घटाने को मजबूर होना पड़ सकता है, जिसके कारण चाय श्रमिकों Tea workers में बेरोजगारी Unemployment बढ़ सकती है। श्रीलंका और चीन Sri Lanka and China की आंतरिक परिस्थितियों Internal conditions के कारण इन देशों से होने वाले चाय व्यापार Tea trade में आठ करोड़ किलोग्राम की कटौती हो सकती है, लेकिन भारत इस स्थिति का लाभ उठा पाने की स्थिति में नहीं है।
इसका कारण रूस पर लगने वाले अमेरिकी प्रतिबंधों US sanctions को माना जा रहा है। वहीं, रूस भारत की चाय के सबसे बड़े आयातकों में शामिल है। वहां भारत की हाथों से तैयार की गई चाय Hand-crafted tea बहुत पसंद की जाती है। इसी प्रकार पूर्वी यूरोप में भी भारत की पारंपरिक चाय खूब पसंद की जाती है।