TCS ने हाइड्रोजन रिसर्च प्रोग्राम के लिए Rolls-Royce के साथ साझेदारी की

Share Us

353
TCS ने हाइड्रोजन रिसर्च प्रोग्राम के लिए Rolls-Royce के साथ साझेदारी की
23 Jul 2024
6 min read

News Synopsis

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज Tata Consultancy Services ने सिविल एयरोस्पेस, डिफेंस एयरोस्पेस, सर्विस और पावर सिस्टम में विशेषज्ञता रखने वाली ब्रिटिश मल्टीनेशनल कंपनी रोल्स-रॉयस Rolls-Royce के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है, ताकि सस्टेनेबल एविएशन पहल को आगे बढ़ाया जा सके।

यह साझेदारी हाइड्रोजन फ्यूल सिस्टम टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करने पर केंद्रित है, जो भविष्य के जीरो-कार्बन एविएशन फ्यूल के रूप में हाइड्रोजन की क्षमता को मजबूत करता है।

टीसीएस एविएशन के लिए हाइड्रोजन को सक्षम करने में तीन प्रमुख चुनौतियों से निपटने के लिए रोल्स-रॉयस को इंजीनियरिंग स्किल्स और सपोर्ट प्रदान करेगी- फ्यूल कंबुसशन, फ्यूल डिलीवरी और इंजन के साथ फ्यूल सिस्टम इंटीग्रेशन।

सेफ ऑपरेशन के लिए सभी एलिमेंट्स को वैलिड किया जाना चाहिए। यह साझेदारी इंडस्ट्री में स्थायी परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए टीसीएस की प्रतिबद्धता को उजागर करती है, जो पॉजिटिव सोइटल इम्पैक्ट के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के अपने ब्रॉडर मिशन के साथ संरेखित है।

International Air Transport Association ने 2050 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

रोल्स-रॉयस के डायरेक्टर एलन न्यूबी Alan Newby Director Rolls-Royce ने कहा "हम अपने हाइड्रोजन रिसर्च प्रोग्राम में टीसीएस का स्वागत करते हैं, और उनके इंजीनियरिंग स्किल्स हमारे टेक्नोलॉजी लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमने पहले ही काफी प्रगति कर ली है, और टीसीएस के हमारे साथ होने से हमें अतिरिक्त क्षमता प्राप्त होगी, क्योंकि हम एविएशन सेक्टर के लिए एनर्जी ट्रांजीशन को सक्षम करने की अपनी जर्नी पर आगे बढ़ रहे हैं।"

यह साझेदारी रोल्स-रॉयस और टाटा ग्रुप के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर आधारित है, जिसमें इंजन डेवलपमेंट और एक रोबस्ट सप्लाई चेन कमिटमेंट शामिल है।

टीसीएस ने 2010 से रोल्स रॉयस के साथ डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग, कंट्रोल सिस्टम, सॉफ्टवेयर, आफ्टर-मार्केट सर्विस और आईटी सर्विस जैसे एरिया में काम किया है, तथा मेजर सिविल और बिज़नेस एविएशन प्रोग्राम और एंड-टू-एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट लाइफसाइकिल का समर्थन किया है।

टीसीएस के प्रेसिडेंट अनुपम सिंघल Anupam Singhal President TCS ने कहा "टीसीएस और रोल्स-रॉयस के बीच साझेदारी एक रोमांचक साझेदारी है, जो सस्टेनेबल एविएशन सलूशन की खोज में एक पावरफुल अलायन्स का प्रतिनिधित्व करती है। हम ग्रीन फ्यूचर के लिए रोल्स-रॉयस की महत्वाकांक्षा के साथ जुड़े हुए हैं। यह साझेदारी हमारी टेक्नोलॉजिकल शक्तियों और पर्यावरण के प्रति जुनून को इनोवेशन को आगे बढ़ाने और पर्यावरण के अनुकूल एयरोस्पेस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए उपयोग करने का सही अवसर है।"

टीसीएस रोल्स-रॉयस की इंजीनियरिंग गतिविधियों जैसे सिस्टम डिजाइन, कंपोनेंट्स डिजाइन, सप्लाई चेन सपोर्ट और प्रोग्राम मैनेजमेंट का समर्थन करने के लिए एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के अपने डीप डोमेन नॉलेज का लाभ उठाएगी।

ये सर्विस रोल्स-रॉयस को फ्यूल कंबुसशन, फ्यूल डिलीवरी और इंजन के साथ फ्यूल सिस्टम के इंटीग्रेशन की चुनौतियों का समाधान करने के लिए हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करने में मदद करेंगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी एलिमेंट्स सुरक्षित रूप से काम करते हैं।

टीसीएस के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट रेगु अय्यास्वामी ने कहा "टीसीएस और रोल्स रॉयस लगभग एक दशक से इंजीनियरिंग एक्सीलेंस को आगे बढ़ाने में भागीदार रहे हैं। हाइड्रोजन फ्यूल सिस्टम में रिसर्च के लिए नई साझेदारी एक ऐसे समय में एक महत्वपूर्ण अगला कदम है, जब एविएशन इंडस्ट्री प्रदर्शन और दक्षता को बनाए रखते हुए कार्बन एमिशन को कम करने की अर्जेंट चैलेंज का सामना कर रहा है। यह पॉजिटिव सोइटल इम्पैक्ट और ग्रीन फ्यूचर के निर्माण के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करने की टीसीएस की प्रतिबद्धता के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।"

टीसीएस पॉजिटिव सोइटल इम्पैक्ट के लिए टेक्नोलॉजी की पावर का दोहन करने और इंडस्ट्री में सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाने के मिशन पर है। 200 से अधिक सस्टेनेबिलिटी ऑफरिंग्स के साथ टीसीएस दुनिया भर के कस्टमर्स को उनकी सस्टेनेबिलिटी जर्नी में मदद कर रही है। टाटा ग्रुप की कंपनी के रूप में टीसीएस पर्यावरण पर अपने प्रभाव के प्रति भी सचेत है।

2021 में टीसीएस ने आधार वर्ष 2016 से 2025 तक स्कोप 1 और स्कोप 2 में अपने पूर्ण उत्सर्जन को 70 प्रतिशत तक कम करने और 2030 तक नेट जीरो प्राप्त करने के लिए एक महत्वाकांक्षी सस्टेनेबिलिटी लक्ष्य निर्धारित किया है।

वर्ष 2024 तक टीसीएस ने स्कोप 1 और स्कोप 2 में अपने संपूर्ण कार्बन पदचिह्न को 2016 की आधार रेखा की तुलना में 80 प्रतिशत तक कम कर दिया था, जो कि समय से एक वर्ष पहले ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति से 10 प्रतिशत अधिक था।