News In Brief Auto
News In Brief Auto

Tata Punch EV फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च

Share Us

57
Tata Punch EV फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च
12 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

टाटा मोटर्स ने आने वाली लॉन्च से पहले भारतीय बाजार के लिए Tata Punch EV Facelift को पेश किया है, 20 फरवरी को लॉन्च होने वाली टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है, टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में केवल डिजाइन में मामूली बदलाव और फीचर अपडेट ही नहीं होंगे, बल्कि इससे कहीं अधिक बदलाव होंगे, जैसा कि टाटा पंच फेसलिफ्ट में हुए थे।

टाटा पंच ईवी के इस फेसलिफ्ट को मूल रूप से मिड-साइकिल अपडेट माना जा रहा है, जिसमें कंपनी की ओर से कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे, हालांकि कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा इस इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में कुछ बड़े बदलाव भी किए जाएंगे, जिससे इसका लुक और भी निखर जाएगा।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: रियर एसी वेंट

Tata Punch EV में पीछे की ओर एसी वेंट नहीं हैं, जो पीछे बैठने वालों के आराम के लिए एक जरूरी फीचर है, CE इंजन वाली टाटा पंच फेसलिफ्ट में ये फीचर दिया गया है, और अब उम्मीद किया जा रहा हैं, कि टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में भी ये फीचर मिलेगा, इससे निश्चित रूप से उन ग्राहकों के लिए इसकी अपील बढ़ेगी जो अधिक आराम चाहते हैं, खासकर पीछे बैठने वालों के लिए।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: पिछली सीट का आराम

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में पीछे बैठने वालों के लिए थोड़ी और जगह मिल सकती है, पांच सीटों वाली एसयूवी होने के बावजूद इसकी पिछली सीट दो लोगों के लिए आरामदायक है, लेकिन तीन लोगों के लिए थोड़ी असुविधाजनक हो जाती है, टाटा कर्व को मिड-साइकिल अपग्रेड के जरिए जो सुविधाएं मिली थीं, उसी तरह टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में भी पीछे बैठने वालों के लिए बेहतर स्पेस मैनेजमेंट होना चाहिए, जिससे उन्हें अधिक आराम मिल सके।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: बेहतर रेंज

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बात करें तो रेंज एक अहम कारक है, जो कई बातों को तय करता है, टाटा पंच ईवी के 35 किलोवाट-घंटे बैटरी पैक वाले वेरिएंट का दावा है, कि एक बार चार्ज करने पर ये 421 किलोमीटर तक चल सकता है, लेकिन असल में इसकी रेंज दावे का लगभग 60% ही है, यानी लगभग 250 किलोमीटर, उम्मीद है, कि अपडेटेड टाटा पंच ईवी चार्जिंग साइकिल में बेहतर रेंज देगी, हालांकि इंजन में बदलाव होने की संभावना नहीं है।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: कीमत

टाटा पंच ईवी के टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये से ज्यादा है, इस कीमत पर खरीदार टाटा नेक्सन 45 क्रिएटिव वेरिएंट का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसमें पंच ईवी के 35 किलोवाट-घंटे के बैटरी पैक की तुलना में 45 किलोवाट-घंटे का बैटरी पैक मिलता है, जिससे अधिक रेंज मिलती है, भारत में एक और बेहद लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार एमजी विंडसर ईवी का बेस-स्पेक वेरिएंट भी एक मजबूत मुकाबला है।