टाटा मोटर्स ने 'Vidyadhan' और 'Utkarsha' प्रोग्राम लॉन्च किया
News Synopsis
भारत की लीडिंग ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स Tata Motors ने दो स्पेशल फंडिंग प्रोग्राम ‘विद्याधन’ और ‘उत्कर्ष’ लॉन्च करने की घोषणा की, ताकि पुणे, लखनऊ, जमशेदपुर, धारवाड़, साणंद और पंतनगर क्षेत्रों सहित भारत भर में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में काम करने वाले अपने तकनीशियनों के बच्चों की हायर एजुकेशन की सुविधा मिल सके।
‘विद्याधन’ प्रोग्राम के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बच्चों की हायर एजुकेशन का समर्थन करने के लिए कन्सेशनल रेट्स पर एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘उत्कर्ष’ के साथ लड़कियों, ट्रांसजेंडरों और विशेष रूप से सक्षम बच्चों को एनुअल स्कालरशिप से एडिशनल बेनिफिट मिलेगा।
टाटा मोटर्स के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर सीताराम कंडी Sitaram Kandi Chief Human Resources Officer Tata Motors ने कहा "प्रोग्रेस और डेवलपमेंट के लिए क्वालिटी एजुकेशन महत्वपूर्ण है। इन प्रोग्राम के साथ हम हायर एजुकेशन को और अधिक सुलभ बना रहे हैं, और हमारे मेहनती तकनीशियनों की नेक्स्ट जनरेशन को अपने और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने में सक्षम बना रहे हैं। जबकि बच्चे अपनी पसंद के किसी भी फील्ड में 10वीं और 12वीं कक्षा से आगे की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, माता-पिता को इसके लिए आवश्यक फाइनेंसिंग के बारे में अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। उनके पास सही क्वालिफिकेशन और स्किल्स के साथ एक सक्सेसफुल करियर और लाइफ बनाने के बेहतर अवसर होंगे।"
Vidyadhan: Building Brighter Futures
एजुकेशन लोन प्रोग्राम ‘विद्याधन’ नेक्स्ट जनरेशन को अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने के लिए सशक्त बनाने के लिए हायर एजुकेशन के लिए एक ट्रांस्फॉर्मटिव ब्रिज के रूप में कार्य करता है। एलिजिबल तकनीशियन 7.5 लाख तक के लोन का लाभ उठा सकते हैं, जो डोमेस्टिक एजुकेशन के लिए 95% तक की फीस या इंटरनेशनल एजुकेशन फीस के लिए 85% तक कवर करता है। ये लोन SBI के सहयोग से दिए जा रहे हैं, और टाटा मोटर्स एसबीआई द्वारा लगाए जा रहे इंटरेस्ट रेट पर कन्सेशन देगा - लड़कों के लिए 50% कम इंटरेस्ट रेट और लड़कियों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए 70% कम। क्वालीफाई प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट को कम से कम 2 साल की अवधि के फुल-टाइम ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स में नामांकित होना चाहिए और भारत या विदेश में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या एआईसीटीई-एक्विवैलेन्ट संस्थानों से संबद्ध होना चाहिए।
Utkarsha Scholarship: Fostering Inclusivity with Empowerment
‘उत्कर्ष’ प्रोग्राम के तहत लड़कियों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और विशेष रूप से सक्षम बच्चों को 10वीं या 12वीं कक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद हायर एजुकेशन में सहायता के लिए हर साल 25,000/- रुपये की स्कालरशिप प्रदान की जाएगी। क्वालीफाई प्राप्त करने के लिए आवेदकों को मिनिमम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए और भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या AICTE-एक्विवैलेन्ट संस्थान में प्रवेश प्राप्त करना चाहिए।


