शेयर बाजार में तेजी, Sensex 700 अंक ऊपर तो Nifty 17300 के पार

News Synopsis
शेयर बाजार Stock Market में तेजी देखने को मिल रही है। Sensex 700 अंक ऊपर और जबकि Nifty 17300 के पार चला गया। लेकिन डॉलर Dollar के मुकाबले रुपए ने आज कमजोर शुरूआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया Rupee आज 6 पैसे कमजोर होकर 75.07 के मुकाबले 75.13 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। फरवरी सीरीज February Series की शानदार शुरुआत हुई है। निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में खरीदारी दिख रही है। Bombay stock Exchange के सभी सेक्टर इंडेक्स Sector Indices में बढ़त देखने को मिल रही है। IT,रियल्टी Realty, तेल-गैस शेयरों Oil-Gas Shares में जोरदार तेजी है। निफ्टी की डबल सेंचुरी लग गई है। IT इंडेक्स में 8 दिन की गिरावट के बाद आज तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी है। जबकि बैंक निफ्टी Bank Nifty के 12 में से 11 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स 693.85 अंक यानी 1.21% की बढ़त के साथ 57,970.79 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 98.15 अंक यानी 0.57% की बढ़त के साथ 17,208.30 के स्तर पर दिख रहा है।