स्टॉक मार्केट: भारतीय शेयर बाजर कमजोरी के साथ खुला, सेंसेक्स 150 अंक फिसला

Share Us

466
स्टॉक मार्केट: भारतीय शेयर बाजर कमजोरी के साथ खुला, सेंसेक्स 150 अंक फिसला
17 Nov 2022
min read

News Synopsis

स्टॉक मार्केट: पिछले कई दिनों से भारतीय शेयर बाजार Indian Stock Market में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं  गुरुवार की बात करें तो इस दिन शेयर बाजार Stock Market कमजाेरी के साथ खुले। ग्लोबल मार्केट Global Markets ने गुरुवार के दिन गिरावट के संकेत दिए। एसजीएक्स निफ्टी SGX Nifty में 67 अंकों की गिरावट दिख रही है। अमेरिका का डाऊ जोंस भी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजार Asian Market पर भी दबाद दिखा। जापान Japan के निक्केई में 0.15% और कोरिया Korea के कोस्पी में 0.50 प्रतिशत की गिरावट है।

इस दौरान सेंसेक्स फिलहाल 82.08 अंकों की गिरावट के साथ 61,898.64 अंकों के लेवल पर कारोबार करता नजर आया है। वहीं निफ्टी 33.25 अंकों की गिरावट के साथ 18,376.40 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। गुरुवार के दिन सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 61812 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी 51 अंकों की कमजोरी के साथ 18358 अंकों पर ओपन हुआ। बैंक निफ्टी में भी 135 अंकों की गिरावट दिखी और यह 42399 अंकों के लेवल पर खुला। निफ्टी मिडकैप Nifty Midcap 32 अंकों की गिरावट के साथ 31165 अंकों के लेवल पर खुला। इससे पहले ग्लोबल मार्केट Global Markets ने गुरुवार के दिन गिरावट के संकेत दिए। एसजीएक्स निफ्टी में 67 अंकों की गिरावट दिख रही है।

अमेरिका का डाऊ जोंस भी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजार पर भी दबाद दिखा। जापान के निक्केई में 0.15 फीसदी और कोरिया के कोस्पी में 0.50 प्रतिशत की गिरावट है। इससे पहले बुधवार को भारतीय बाजार 108 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स एक समय पर 62052 अंकों के लेवल तक पहुंच गया था। बुधवार को निफ्टी 0.03 फीसदी यानी छह अंकों की बढ़त के साथ सपाट तरीके से बंद हुआ था।