Sony ने WF-1000XM6 प्रीमियम इयरफ़ोन लॉन्च किया

Share Us

34
Sony ने WF-1000XM6 प्रीमियम इयरफ़ोन लॉन्च किया
14 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

Sony WF-1000XM6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया। जापानी टेक कंपनी के ये ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन WF-1000XM5 के सक्सेसर के तौर पर आए हैं, और इनमें कई अपग्रेड का वादा किया गया है। दावा किया गया है, कि ये अपने पिछले मॉडल की तुलना में 25 प्रतिशत तक बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) ऑफर करता है, जिसमें चार माइक्रोफोन हैं। Sony WF-1000XM6 के बारे में दावा किया गया है, कि ये आम इस्तेमाल में 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।

भारत में Sony WF-1000XM6 की कीमत और उपलब्धता

US में Sony WF-1000XM5 की कीमत 329.99 डॉलर (लगभग 35,500 रुपये) रखी गई है। ये Sony, Amazon, Best Buy और दूसरे ऑथराइज्ड डीलर्स पर प्लैटिनम सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। अभी कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं है, कि ये ईयरफोन भारत में कब लॉन्च होंगे।

Sony WF-1000XM6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Sony WF-1000XM6 में डुअल प्रोसेसर हैं, जिसमें बेहतर DAC एम्पलीफायर परफॉर्मेंस के लिए QN3e और इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V2 शामिल है, जो पिछले मॉडल के 24-बिट के मुकाबले 32-बिट प्रोसेसिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने एक नया डेवलप किया हुआ ड्राइवर यूनिट पेश किया है, जिसमें डीप बेस और एक्सटेंडेड हाई फ्रीक्वेंसी बनाने के लिए एक नया डायाफ्राम डिजाइन है।

इसके अलावा TWS ईयरफोन हाई-रेस ऑडियो वायरलेस, DSEE एक्सट्रीम, 6 360 रियलिटी ऑडियो कम्पैटिबिलिटी और सोनी साउंड कनेक्ट ऐप में कस्टमाइजेबल 10 बैंड EQ को सपोर्ट करते हैं। इसमें हेडट्रैकिंग सपोर्ट और बैकग्राउंड म्यूजिक इफेक्ट भी है।

Sony WF-1000XM6 के साथ टेक दिग्गज कंपनी WF-1000XM5 के मुकाबले 25 परसेंट तक बेहतर ANC का वादा करती है, जिसमें मिड-से-हाई फ्रीक्वेंसी रेंज पर खास जोर दिया गया है। TWS इयरफोन में HD नॉइज कैंसलिंग प्रोसेसर QN3e लगा है, जो चार नए माइक्रोफोन के साथ मिलकर बेहतर नॉइज रिडक्शन देता है।

बेहतर कॉल के लिए WF-1000XM6 में दो माइक्रोफोन और हर तरफ एक बोन कंडक्शन सेंसर है। वे शोर वाली जगहों पर भी यूजर की आवाज को सटीकता से कैप्चर करने के लिए AI बीमफॉर्मिंग नॉइज-रिडक्शन एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं। कहा जा रहा है, कि ईयरबड्स को 'किसी व्यक्ति के अंदरूनी कान के नैचुरल कर्व्स को फॉलो करने' के लिए रीडिजाइन किया गया है। सोनी का दावा है, कि नया मॉडल पिछले वाले से 11 परसेंट पतला है। सोनी का दावा है, कि नया मॉडल पिछले वाले से 11 परसेंट पतला है।

नए Sony TWS इयरफोन में WF-1000XM5 वाले सभी फीचर हैं, जिसमें ऑटो प्ले, अडैप्टिव साउंड कंट्रोल और क्विक एक्सेस शामिल हैं। इसके अलावा इसमें जेमिनी का सपोर्ट है, जो हैंड्स-फ्री वॉयस असिस्टेंस ऑफर करता है। यूजर असिस्टेंट के साथ खुलकर बातचीत करने के लिए जेमिनी लाइव का इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो, WF-1000XM6 में ज्यादा स्टेबिलिटी के लिए एडवांस्ड एल्गोरिदम और पिछले मॉडल के मुकाबले डेढ़ गुना बड़े एंटेना का इस्तेमाल किया गया है। वे लो-लेटेंसी आउटपुट के लिए ब्लूटूथ LE ऑडियो का सपोर्ट भी देते हैं।

बैटरी लाइफ में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोनी का दावा है, कि WF-100XM5 ईयरफोन आम इस्तेमाल में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं, जो ANC चालू होने पर 8 घंटे तक कम हो जाती है। इन्हें USB टाइप-C केबल या वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकता है।

Sony WF-1000XM6 को स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग मिली है। चार्जिंग केस का साइज 61.6 x 41.1 x 26.5 mm है, और इसका वजन 47g है।

TWN In-Focus