स्विट्ज़रलैंड में समलैंगिक जोड़ों के विवाह को मिली मंज़ूरी

Share Us

4647
स्विट्ज़रलैंड में समलैंगिक जोड़ों के विवाह को मिली मंज़ूरी
27 Sep 2021
2 min read

News Synopsis

प्रत्यक्ष लोकतंत्र का एकमात्र उदाहरण वाले देश स्विट्ज़रलैंड में समलैंगिक जोड़ों को विवाह करने कि अनुमति दे दी गयी है। मतदाताओं ने बहुमत में इस 'सभी के लिए विवाह' के फैसले का समर्थन किया। धीरे-धीरे ही सही हम कुदरत के इस करिश्में को सकारात्मक रूप से स्वीकार कर रहे हैं। प्रेम की न कोई उम्र होती है न कोई सीमा यह बात हम सबको दिल से स्वीकार करनी चाहिए। स्विट्ज़रलैंड में लोगो द्वारा लिए गए इस फैसले में समलैंगिक जोड़ों को एक साथ मिलकर बच्चों को गोद लेने की अनुमति और समान-लिंग वाले जीवनसाथी के लिए नागरिकता की सुविधा प्रदान करना शामिल है।