रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने ‘मन्ना’ ब्रांड का अधिग्रहण किया

Share Us

85
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने ‘मन्ना’ ब्रांड का अधिग्रहण किया
11 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG फर्म रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने तमिलनाडु की लीडिंग हेल्थ फूड्स मेकर कंपनी सदर्न हेल्थ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को खरीद लिया है। कंपनी, जिसका फ्लैगशिप ब्रांड मन्ना है। कंपनी की ओर से बीएसई में एक्‍सचेंज फाइलिंग में बताया, कि बीते दो दशकों से भी अधिक समय से सदर्न हेल्थ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हेल्दी फूड्स बिजनेस की लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। RCPL ने सदर्न हेल्थ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में मेजॉरिटी स्टेक खरीदने का ऐलान किया। इस जॉइंट वेंचर में RCPL कंट्रोलिंग स्टेक रखेगी, पुराने प्रमोटर्स के पास माइनॉरिटी स्टेक होंगे रहेगी। हालांकि अभी डील की फाइनेंशियल डिटेल्स नहीं बताई गई है।

स्टेपल्स पोर्टफोलियो को मजबूती

बीएसई एक्‍सचेंज फाइलिंग में रिलायंस ने बताया मन्ना के जुड़ने से RCPL के फूड्स और स्टेपल्स पोर्टफोलियो को और मजबूती मिली है। जिसमें उदयम, इंडिपेंडेंस और SiL जैसे ब्रांड शामिल हैं। जिससे बढ़ते बाजरा-बेस्ड फूड्स सेगमेंट में एक मजबूत बिजनेस वर्टिकल बना है। यह एक्विजिशन RCPL के उस कमिटमेंट को पक्का करता है, जो कंपनी की कोर फिलॉसफी के प्रति है। जिसमें देश भर के लाखों कंज्यूमर्स को 'ग्लोबल क्वालिटी और किफायती कीमत' देना शामिल है।

इसके साथ ही हेल्थ फूड्स के एरिया में एक बड़ी पहचान बनाने की दिशा में काम करना शामिल है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा “मन्ना तमिलनाडु में हेल्थ फोकस्ड फूड्स मार्केट में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक है।

जिसकी आस-पास के राज्यों में भी अच्छी-खासी मौजूदगी है। यह बाजरे से बने स्टेपल और मिक्स, ड्रिंक्स और बेबी फूड जैसी हेल्दी पेशकशों के लिए जाना जाता है। RCPL के पैकेज्ड फूड्स पोर्टफोलियो में ताकत जोड़ने के अलावा मन्ना के जुड़ने से हमें कंज्यूमर्स को सबसे अच्छा पौष्टिक खाना परोसने में मदद मिलेगी।

तीन माह पूर्व उदयम्स एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का मेजोरिटी स्‍टेक खरीदा

रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG आर्म रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने तीन माह पूर्व तमिलनाडु की उदयम्स एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में मेजॉरिटी स्टेक खरीदने का ऐलान किया। इस जॉइंट वेंचर में RCPL कंट्रोलिंग स्टेक रखेगी, पुराने प्रमोटर्स के पास माइनॉरिटी स्टेक होंगे रहेगी।

उदयम्स एग्रो फूड्स 30 साल पुरानी चेन्नई बेस्ड कंपनी है। इसका करीब ₹668 करोड़ का बिजनेस है। स्टेपल्स (चावल, दालें), स्पाइसेस, स्नैक्स और रेडी-टू-कुक ब्रेकफास्ट मिक्स (इडली बैटर जैसे) में स्ट्रॉन्ग बिजनेस है। तमिलनाडु और पड़ोसी मार्केट्स में गहरी डिस्ट्रीब्यूशन है। कंपनी टाटा कंज्यूमर, iD फ्रेश और MTR जैसे प्लेयर्स से कॉम्पिटिशन रखती है। RCPL डायरेक्टर टी कृष्णकुमार ने बताया कि "उदयम ब्रांड को परिचय की जरूरत नहीं है। दशकों से हेल्दी फूड चॉइस दे रहा है।