Realme ने भारत में Narzo 100 Lite 5G लॉन्च किया

Share Us

46
Realme ने भारत में Narzo 100 Lite 5G लॉन्च किया
14 Apr 2026
7 min read

News Synopsis

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, इसे नई Narzo 100 सीरीज़ के पहले मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है, यह स्मार्टफोन देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म और कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट के ज़रिए दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा, इस नए Realme Narzo 100 Lite 5G में 7,000mAh का बैटरी पैक लगाया गया है।

कंपनी का दावा है, कि यह स्मार्टफ़ोन एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक या 70 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देगा, इस लेटेस्ट Realme Narzo फ़ोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज़ का चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत

कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में नए Realme Narzo 100 Lite 5G को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, जो इसके बेस 4GB + 64GB RAM स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की कीमत है, वहीं दूसरी ओर इसका हाई-एंड ऑप्शन, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, उसकी कीमत 14,499 रुपये है।

इसके अलावा इसका टॉप-ऑफ़-द-लाइन 6GB + 128GB वेरिएंट 16,499 रुपये की कीमत पर उतारा गया है, लॉन्च के मौके पर कंपनी 1,500 रुपये तक का बैंक ऑफ़र भी दे रही है, Realme Narzo सीरीज़ का नया स्मार्टफ़ोन भारत में 21 अप्रैल को Amazon और Realme India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, Realme Narzo 100 Lite 5G फ्रॉस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Realme Narzo 100 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Realme Narzo 100 Lite 5G में डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है, जो कंपनी के लेटेस्ट Realme UI 7.0 पर चलता है, और यह Android 16 पर आधारित है, डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8-इंच (720x1,570 पिक्सल) की LCD स्क्रीन दी गई है।

यह डिस्प्ले 144Hz तक के रिफ्रेश रेट, 900 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 83 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 100 प्रतिशत sRGB, 16.7 मिलियन रंग, 180Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आती है, टेक कंपनी का कहना है, कि यह फ़ोन धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G का प्रोसेसर

नए Realme Narzo 100 Lite 5G के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है, इस स्मार्टफ़ोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, इसके अलावा थर्मल मैनेजमेंट के लिए इस स्मार्टफ़ोन में Realme का AirFlow वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम मिलता है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 5,300 sq mm है।

Realme Narzo 100 Lite 5G का कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप की बात करें तो, Realme Narzo 100 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ एक और सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है, जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलता है, जो वॉटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच में मिलता है।

यह स्मार्टफोन 1080p/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, Realme Narzo 100 Lite 5G में 7,000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है, कंपनी का कहना है, कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह हैंडसेट 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 11 घंटे तक मैसेजिंग, 70 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक, 34 घंटे तक कॉलिंग या 12 घंटे तक गेमिंग का एक्सपीरिएंस देगा।

TWN Exclusive