RBI ने HSBC बैंक पर 31.8 लाख का जुर्माना लगाया

Share Us

41
RBI ने HSBC बैंक पर 31.8 लाख का जुर्माना लगाया
21 Mar 2026
8 min read

News Synopsis

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (HSBC) पर 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि बैंक ने कुछ जरूरी नियमों का पालन नहीं किया। खास तौर पर रिपोर्ट में यह पाया गया कि बैंक ने कुछ निष्क्रिय खातों और बिना दावा किए गए जमा राशि से जुड़े निर्देशों को सही तरीके से लागू नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने कहा है, कि यह जुर्माना सिर्फ नियमों के अनुपालन में कमी के कारण लगाया गया है, न कि बैंक के किसी कारोबार या लेनदेन की वैधता पर सवाल उठाने के लिए।

आरबीआई की जांच और कारण

आरबीआई ने कहा कि उसने एचएसबीसी बैंक की 31 मार्च 2025 तक की वित्तीय स्थिति का निरीक्षण किया। इस जांच के दौरान पाया गया कि बैंक ने रिजर्व बैंक के निर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया है। खास तौर पर निष्क्रिय खातों और बिना दावा की गई जमा राशि से जुड़े निर्देशों के लागू होने में कमी देखी गई। इन निर्देशों का मकसद बैंक ग्राहकों के हित की रक्षा करना और साफ-सुथरी सूचना उपलब्ध कराना है।

जैसे ही आरबीआई को यह कमी नजर आई, उसने HSBC को ऑफिसियल नोटिस जारी किया। इसके बाद बैंक से जवाब मांगा गया और बैंक ने अपने जवाब, अतिरिक्त दस्तावेज, और व्यक्तिगत तौर पर सुनवाई में अपनी दलीलें भी आरबीआई के सामने रखी। इन सभी बातों पर विचार करने के बाद रिजर्व बैंक ने फैसला किया कि बैंक ने नियमों का पालन नहीं किया और इसलिए उस पर जुर्माना लगाया जाना उचित है।

बिना दावा जमा राशि की जानकारी उपलब्ध नहीं कराना

आरबीआई ने यह भी कहा कि जांच में पाया गया कि HSBC बैंक ने अपनी वेबसाइट पर बिना दावा की गई जमा राशि का खोजा जा सकने वाला विवरण उपलब्ध नहीं कराया। साधारण शब्दों में इसका मतलब यह है, कि बैंक ने अपनी वेबसाइट पर वह जानकारी नहीं दी, जिससे ग्राहक यह जान सकें कि उनके खाते में कोई बिना दावा के पैसे मौजूद हैं, या नहीं, और अगर हैं, तो किन खाते में हैं। यह जानकारी देना जरूरी होता है, ताकि लोग अपने पुराने खाता या जमा राशि के बारे में पता लगा सकें और उसे क्लैम कर सकें।

क्या जुर्माना लेनदेन की वैधता पर असर डालेगा?

आरबीआई ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह जुर्माना नियमों के अनुपालन में कमी पर लगाया गया है, और इसका उद्देश्य सिर्फ यह सुनिश्चित करना है, कि बैंक नियमों का पालन करे। रिजर्व बैंक ने यह स्पष्ट किया है, कि इस जुर्माने का मतलब यह नहीं है, कि बैंक के किसी लेनदेन या किसी समझौते की वैधता पर सवाल उठाया गया है। यानी यह जुर्माना सिर्फ प्रक्रियात्मक कमी के कारण लगाया गया है, न कि बैंक के कारोबारी व्यवहार के बारे में किसी तरह की संदेह की वजह से।

बैंक और ग्राहकों के लिए क्या संदेश?

आरबीआई ने यह कदम उठाया है, ताकि सभी बैंक रिजर्व बैंक के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। विशेषकर उन निर्देशों का, जो ग्राहकों के अधिकारों और उनके पैसे की सही जानकारी से जुड़े हैं। अगर ग्राहक किसी खाते में निष्क्रिय राशि या बिना दावा जमा राशि रखते हैं, तो उन्हें उस बारे में पूरी सुलभ और आसान जानकारी मिलनी चाहिए। इसी को सुनिश्चित करने के लिए अब RBI ने जुर्माना लगाया है, ताकि भविष्य में किसी भी बैंक द्वारा नियमों की अनदेखी न हो। इस प्रकार HSBC बैंक पर लगाए गए इस जुर्माने का मकसद नियमों की अव्यवस्था को सुधारना और पारदर्शिता बढ़ाना है, जिससे बैंक और उसके ग्राहक दोनों के बीच भरोसा कायम रहे।