PhonePe का IPO जल्द ही मार्केट में आएगा

Share Us

129
PhonePe का IPO जल्द ही मार्केट में आएगा
28 May 2026
7 min read

News Synopsis

Latest Update

PhonePe ने अप्रैल में फिर पार किया 10 अरब UPI ट्रांजैक्शन का आंकड़ा: डिजिटल पेमेंट्स में दबदबा कायम

वॉलमार्ट समर्थित डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने एक बार फिर भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) इकोसिस्टम में अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। कंपनी ने अप्रैल महीने में 10 अरब से अधिक UPI ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए और लगातार दूसरे महीने इस महत्वपूर्ण आंकड़े को पार किया।

UPI इकोसिस्टम में फोनपे का नेतृत्व जारी

NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के अनुसार फोनपे ने अप्रैल में 10.33 अरब से अधिक UPI ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए। यह लगातार दूसरा महीना है जब कंपनी ने 10 अरब का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले मार्च में भी कंपनी ने 10.5 अरब ट्रांजैक्शन दर्ज किए थे।

अप्रैल में कुल UPI ट्रांजैक्शन की संख्या 22.34 अरब रही, जो मार्च के 22.64 अरब की तुलना में थोड़ी कम है। हालांकि इसके बावजूद डिजिटल पेमेंट्स नेटवर्क में मजबूत गति बनी रही।

फोनपे का मार्केट शेयर वॉल्यूम के आधार पर 46.2% रहा, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

मार्केट शेयर और परफॉर्मेंस डिटेल्स

फोनपे ने न केवल वॉल्यूम बल्कि वैल्यू के मामले में भी अपनी लीडरशिप बनाए रखी।

मुख्य आंकड़े

  • ट्रांजैक्शन वॉल्यूम: 10.33 अरब
  • वॉल्यूम मार्केट शेयर: 46.2%
  • ट्रांजैक्शन वैल्यू: ₹14.31 लाख करोड़
  • वैल्यू मार्केट शेयर: 49.3%

दूसरे स्थान पर Google Pay

Google Pay ने UPI इकोसिस्टम में दूसरा स्थान बनाए रखा।

प्रदर्शन

  • ट्रांजैक्शन: 7.36 अरब
  • वॉल्यूम शेयर: 32.9%
  • ट्रांजैक्शन वैल्यू: ₹9.72 लाख करोड़
  • वैल्यू शेयर: 33.5%

तीसरे स्थान पर Paytm

Paytm UPI में तीसरे सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में बना हुआ है।

मुख्य आंकड़े

  • ट्रांजैक्शन: 1.77 अरब
  • वॉल्यूम शेयर: लगभग 8%
  • वैल्यू शेयर: लगभग 6.7%

उभरते हुए डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स

UPI इकोसिस्टम में कई नए और उभरते प्लेटफॉर्म भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

अन्य प्लेटफॉर्म्स का प्रदर्शन

  • Navi: 80.1 करोड़ ट्रांजैक्शन
  • super.money: 36.9 करोड़ ट्रांजैक्शन
  • BHIM ऐप: 21 करोड़ ट्रांजैक्शन
  • FamApp (Trio): 18.3 करोड़ ट्रांजैक्शन
  • CRED: 15.7 करोड़ ट्रांजैक्शन (₹56,569 करोड़ वैल्यू)
  • WhatsApp Payments: 13.9 करोड़ ट्रांजैक्शन

CRED की खास बात यह है, कि इसका ट्रांजैक्शन वॉल्यूम कम होने के बावजूद इसका वैल्यू शेयर अधिक है, जो इसके यूजर्स द्वारा बड़े भुगतान करने को दर्शाता है।

मर्चेंट ट्रांजैक्शंस में UPI का दबदबा

UPI अब भारत में रोजमर्रा की खरीदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

मुख्य कैटेगरी

  • किराना और सुपरमार्केट: 3.72 अरब ट्रांजैक्शन (₹80,449 करोड़)
  • फास्ट फूड: 1.47 अरब ट्रांजैक्शन
  • रेस्टोरेंट्स और ईटिंग प्लेसेस: 1.25 अरब ट्रांजैक्शन
  • टेलीकॉम सेवाएं: 86.99 करोड़ ट्रांजैक्शन
  • फ्यूल स्टेशन: 65.86 करोड़ ट्रांजैक्शन

UPI ग्रोथ में हल्की गिरावट, लेकिन रफ्तार बरकरार

मार्च की तुलना में अप्रैल में ट्रांजैक्शन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह गिरावट बहुत कम है और डिजिटल पेमेंट्स की मजबूती पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।

UPI ग्रोथ के प्रमुख कारण

UPI की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के पीछे कई कारण हैं:

  • स्मार्टफोन का बढ़ता उपयोग
  • छोटे-बड़े व्यापारियों द्वारा व्यापक स्वीकार्यता
  • आसान और तेज भुगतान प्रणाली
  • सरकार का डिजिटल इंडिया मिशन

फोनपे की मजबूत स्थिति

फोनपे की सफलता के पीछे कई रणनीतिक कारण हैं:

  • मजबूत मर्चेंट नेटवर्क
  • टियर 2 और टियर 3 शहरों में गहरी पकड़
  • लगातार तकनीकी नवाचार
  • यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म

भविष्य का दृष्टिकोण

भारत का UPI इकोसिस्टम आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ-साथ यूजर्स को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और डिजिटल भुगतान और अधिक मजबूत होगा।

निष्कर्ष:

फोनपे का लगातार दूसरे महीने 10 अरब UPI ट्रांजैक्शन पार करना भारत के डिजिटल पेमेंट बाजार में उसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। UPI इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है, और भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट बाजारों में से एक बन चुका है।

Previous Update

भारत के डिजिटल पेमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी PhonePe अब शेयर बाजार में एंट्री के लिए तैयार है, वॉलमार्ट ग्रुप की यह पहली भारतीय कंपनी होगी, जो पब्लिक इश्यू के जरिए लिस्टिंग की दिशा में कदम बढ़ा रही है, कंपनी अपने IPO के माध्यम से करीब 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, और हाल ही में इसे सेबी से मंजूरी भी मिल चुकी है, ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल पर आधारित होगा, यानी इस IPO से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं मिलेगी, बल्कि मौजूदा निवेशक और प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचकर आंशिक या पूर्ण रूप से एग्जिट करेंगे, PhonePe ने सितंबर 2025 में कॉन्फिडेंशियल रुट से IPO के लिए आवेदन किया था, अब कंपनी ने अपडेटेड ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल कर प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है, आइए अब जानते हैं, कि UPI की शुरुआत से शेयर बाजार तक का सफर कैसा रहा है?

UPI की शुरुआत से शेयर बाजार तक का सफर

पिछले दस सालों में PhonePe ने एक छोटे से UPI स्टार्टअप से भारत के सबसे बड़े फिनटेक प्लेटफॉर्म्स में अपनी जगह बना ली है, आज इसके पास 65 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं, और 4.7 करोड़ से ज्यादा दुकानदार इससे जुड़े हुए हैं, जो बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों और गांवों तक फैले हैं।

छोटी जरूरतों से शुरू हुई बड़ी कहानी

PhonePe की सफलता किसी एक बड़े आइडिया से नहीं, बल्कि एवरीडे की छोटी-छोटी जरूरतों को आसान बनाने से शुरू हुई, जब लोगों को मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल या डीटीएच भुगतान करना होता था, तब PhonePe ने इन कामों को बेहद आसान बना दिया, छोटे-छोटे पेमेंट को सरल और तेज बनाकर कंपनी ने लोगों को इस सुविधा का अहसास कराया, धीरे-धीरे यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर भरोसा हुआ और वे दूसरे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करने लगे।

एक ही ऐप में पूरा फाइनेंशियल सिस्टम

आज PhonePe सिर्फ पैसे भेजने या पाने का ऐप नहीं है, UPI पेमेंट के अलावा इसमें मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, लोन की ईएमआई, FASTag रिचार्ज जैसे कई काम हो जाते हैं, इसके साथ ही कंपनी ने निवेश की दुनिया में भी कदम बढ़ाया, अब यूजर्स डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं, गोल्ड SIP कर सकते हैं, और अलग-अलग तरह के म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं, इंश्योरेंस के क्षेत्र में भी PhonePe ने मोटर, हेल्थ, लाइफ और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सेवाएं जोड़ दी हैं, इसके अलावा मर्चेंट और पर्सनल लोन, UPI पर क्रेडिट लाइन और म्यूचुअल फंड के बदले लोन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, विदेश यात्रा करने वालों के लिए यूएई, सिंगापुर और श्रीलंका जैसे देशों में इंटरनेशनल UPI पेमेंट की सुविधा भी दी जा रही है।

भारत के लिए बना ऐप

भारत जैसे देश में जहां डिजिटल समझ का स्तर अलग-अलग है, वहां PhonePe का आसान इंटरफेस इसकी सबसे बड़ी ताकत बना, ऐप 11 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे छोटे शहरों और गांवों के लोग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाते हैं, कंपनी की 65 फीसदी से ज्यादा यूजर बेस बड़े महानगरों के बाहर से आती है, यानी PhonePe ने सच में “भारत” के लिए काम किया है, सिर्फ मेट्रो शहरों के लिए नहीं।

दुकानदारों के लिए डिजिटल साथी

PhonePe ने सिर्फ ग्राहकों पर नहीं, बल्कि दुकानदारों पर भी ध्यान दिया, आज 4.7 करोड़ से ज्यादा व्यापारी इससे जुड़े हैं, कंपनी ने SmartSpeaker और SmartPOD जैसे डिवाइस लॉन्च किए, जिनसे छोटे दुकानदार भी एक ही मशीन से UPI और कार्ड पेमेंट ले सकते हैं, इससे छोटे व्यापारियों को भी वही सुविधाएं मिल रही हैं, जो पहले सिर्फ बड़े रिटेल स्टोर्स को मिलती थीं, इसके अलावा बिना कागज के लोन सुविधा, तुरंत पेमेंट सेटलमेंट और आसान हिसाब-किताब जैसी सुविधाओं ने छोटे कारोबारियों की जिंदगी आसान बना दी है।

शेयर बाजार में अब अगला कदम

अब दस साल पूरे होने के बाद PhonePe एक परिपक्व कंपनी के रूप में शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है, कंपनी अब सिर्फ लेन-देन का जरिया नहीं, बल्कि लोगों के पैसों के पूरे सफर- कमाने, खर्च करने, बचाने और निवेश करने का हिस्सा बन चुकी है, PhonePe की कहानी यही दिखाती है, कि जब आप छोटे दुकानदार और दूर-दराज के ग्राहक की समस्या हल करते हैं, तो सफलता अपने आप बड़ी हो जाती है, यही असली “डिजिटल इंडिया” की ताकत है।