OYO ने दुबई में पहला लग्जरी होटल खोला

Share Us

399
OYO ने दुबई में पहला लग्जरी होटल खोला
25 Jun 2024
8 min read

News Synopsis

ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म OYO ने दुबई में अपना पहला लग्जरी होटल पैलेट रॉयल रिफ्लेक्शंस होटल एंड स्पा खोलने की घोषणा की है। आईपीओ के लिए तैयार यूनिकॉर्न कंपनी ग्लोबल स्तर पर अपने प्रीमियम प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। कंपनी को उम्मीद है, कि इस साल की शुरुआत में दुबई द्वारा इंडियन टूरिस्ट्स के लिए वीजा पॉलिसी में ढील दिए जाने के बाद 2024 में इंडियन टूरिस्ट्स की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

ओयो ने कहा "ओयो को इस साल दुबई में 1 लाख से अधिक इंडियन टूरिस्ट्स के आने की उम्मीद है। दुबई लंबे समय से इंडियन ट्रैवलर्स के लिए पसंदीदा स्थान रहा है, इसकी लक्जरी शॉपिंग, स्टनिंग आर्किटेक्चर और वाइब्रेंट कल्चर के कारण। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है, जब अमीरात 2024 में रिकॉर्ड संख्या में इंडियन टूरिस्ट्स का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।"

यह पहल मध्य पूर्व सहित दुनिया भर में अपनी प्रीमियम प्रॉपर्टी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए ओयो के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

कंपनी ने कहा कि ओयो की संयुक्त अरब अमीरात में 700 से अधिक संपत्तियां हैं, जिनमें से 200 से अधिक केवल दुबई में हैं।

दुबई पर्यटन के लिए भारत सबसे बड़ा स्रोत देश है। 2023 में दुबई में कुल 11.9 मिलियन विज़िटर्स के साथ पैसेंजर्स की संख्या के मामले में यह देश टॉप पर रहा, इसके बाद 6.7 मिलियन टूरिस्ट्स के साथ सऊदी अरब और 5.9 मिलियन के साथ यूके का स्थान रहा।

ओयो मिडिल ईस्ट के बिजनेस हेड नितिन गुप्ता Nitin Gupta Business Head OYO Middle East ने कहा "हम इस क्षेत्र में लक्जरी आवास की मांग करने वाले इंडियन टूरिस्ट्स की संख्या में वृद्धि देख रहे हैं। ओयो इस पहल के माध्यम से दुबई आने वाले टूरिस्ट्स की आवश्यकताओं को पूरा करने की योजना बना रहा है।"

FY24 में ओयो का लाभ:

30 मई को सीईओ रितेश अग्रवाल Chief Executive Officer Ritesh Agarwal ने घोषणा की कि कंपनी ने FY24 के लिए 100 करोड़ का अपना पहला एनुअल नेट प्रॉफिट हासिल किया है।

स्टार्टअप ने वित्त वर्ष 25 के लिए 1.8 बिलियन डॉलर के ग्रॉस बुकिंग वैल्यू का अनुमान लगाया, जबकि वर्ष 24 में यह 1.2 बिलियन डॉलर पर बंद हुआ था। वर्ष 23 में कंपनी की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू ग्रोथ स्थिर रही। वर्ष 25 के लिए इसने वर्ष 24 के 657 मिलियन डॉलर से बढ़कर 957 मिलियन डॉलर के रेवेनुए का अनुमान लगाया है।

भारत में कंपनी मुख्य रूप से होटल एग्रीगेशन सर्विस प्रदान करती है, जबकि यूरोप में यह होम रेंटल मार्केट पर ध्यान केंद्रित करती है, जिसने 2019 में एम्स्टर्डम स्थित लीजर ग्रुप का अधिग्रहण किया था। रिपोर्ट में कहा गया है, कि भारत, यूरोप, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे प्रमुख ग्रोथ मार्केट्स में इसके 95 प्रतिशत स्टोरफ्रंट हैं, और इसने अमेरिका और चीन जैसे क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को काफी कम कर दिया है।

OYO के बारे में:

OYO दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई होटल, घर और रहने की जगहों की सीरीज  है, जिसकी मौजूदगी भारत, चीन, मलेशिया, नेपाल, यूके, यूएई और हाल ही में इंडोनेशिया के 500 से ज़्यादा शहरों में है। अपनी सीरीज में 13,000 से ज़्यादा होटल और 3,000 घरों के साथ OYO अपनी तरह की अनूठी कंपनी है, जिसने दुनिया के पहले फुल-स्टैक टेक्नोलॉजी-लीड हॉस्पिटैलिटी मॉडल की शुरुआत की है। OYO को सॉफ्टबैंक ग्रुप, ग्रीनओक्स कैपिटल, सिकोइया इंडिया, लाइटस्पीड इंडिया, हीरो एंटरप्राइज और चाइना लॉजिंग ग्रुप जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।