OpenAI ने एंटरप्राइज़ प्लेटफ़ॉर्म 'Frontier' लॉन्च किया

Share Us

42
OpenAI ने एंटरप्राइज़ प्लेटफ़ॉर्म 'Frontier' लॉन्च किया
09 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

OpenAI ने एंटरप्राइज़ कंपनियों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका नाम Frontier है, इसका मकसद एआई एजेंट्स को इस तरह से तैयार करना है, कि वो सिर्फ टूल न रहकर असली कर्मचारियों की तरह काम कर सकें, ओपनएआई का कहना है, कि एआई ने पहले ही कंपनियों के काम करने का तरीका बदल दिया है, और कई सेक्टर्स में प्रोडक्टिविटी बढ़ी है, जैसे मैन्युफैक्चरिंग, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनियां और एनर्जी सेक्टर।

हालांकि इतनी तेज़ी से प्रोग्रेस होने के बावजूद कई कंपनियां एआई को पूरी तरह से अपनाने में पीछे रह जाती है, इसकी सबसे बड़ी वजह यह है, कि एआई एजेंट्स को बनाना, उन्हें रन करना और मौजूदा सिस्टम में सही तरीके से जोड़ना आसान नहीं होता, ओपनएआई का नया प्लेटफॉर्म Frontier इसी समस्या को हल करने के लिए लाया गया है।

ओपनएआई के मुताबिक Frontier AI एजेंट्स को वही स्किल्स देता है, जो किसी इंसान को काम में सफल होने के लिए चाहिए होती हैं, इसमें शेयर कॉन्टेक्स्ट, सही ऑनबोर्डिंग, फीडबैक के साथ सीखने की क्षमता, साफ़-सुथरी परमिशन और लिमिटेशन्स शामिल हैं, कंपनी का कहना है, कि इसी तरह कंपनियां अलग-अलग तरह के छोटे-छोटे कामों से आगे बढ़कर एआई को को-वर्कर्स बना सकती है, जो पूरे बिजनेस में मिलकर काम करें।

Frontier की मुख्य खूबियां

> यह एआई एजेंट्स को यह समझने में मदद करता है, कि असली काम अलग-अलग सिस्टम्स में कैसे होता है।

> एजेंट्स पहचान सकते हैं, कि अच्छा आउटपुट क्या होता है, जिसमें समय के साथ काम की क्वालिटी बेहतर होती जाती है।

> इन्हें कंप्यूटर और जरूरी टूल्स तक एक्सेस मिलता है, जिससे ये प्लान बना सकें, कोड रन कर सकें और फाइल्स के साथ काम कर सकें।

> हर एआई एजेंट्स की अपनी पहचान, परमिशन और सीमाएं होती हैं, जिसपर टीम्स भरोसा कर सकती हैं।

फ्रंटियर की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि कंपनियों के मौजूदा सिस्टम्स के साथ काम करता है, इसके लिए न तो नया प्लेटफॉर्म अपनाने की जरूरत है, और न ही पुराने एजेंट्स या ऐप्स को हटाने की जरूरत है, फिर चाहे सिस्टम अलग-अलग क्लाउड्स में फैले हों, Frontier उन्हें आपस में जोड़ सकता है, फिलहाल फ्रंटियर कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, ओपनएआई ने बताया है, कि आने वाले महीनों में इसे और कंपनियों के लिए खोला जाएगा।

OpenAI Frontier के शुरुआती यूज़र्स में HP, Intuit, Oracle, State Farm, Thermo Fisher और Uber शामिल हैं, इसके अलावा BBVA, Cisco और T-Mobile जैसे मौजूदा ग्राहक भी इसे अपना रहे हैं, ओपनएआई का कहना है, कि कंपनियों को अब सिर्फ बेहतर टूल्स नहीं, बल्कि ऐसे एआई को-वर्कर्स चाहिए जो वर्कफ्लो को इंसानों की तरह समझें और असली काम संभाल सकें, Frontier इसी सोच के साथ एंटरप्राइज़ AI का अगला कदम माना जा रहा है।

TWN In-Focus