OnePlus ने 180 दिन का फोन रिप्लेसमेंट प्लान लॉन्च किया

Share Us

688
OnePlus ने 180 दिन का फोन रिप्लेसमेंट प्लान लॉन्च किया
08 Jan 2025
7 min read

News Synopsis

वनप्लस OnePlus ने एक नए फोन रिप्लेसमेंट प्लान की घोषणा की है, लेकिन यह सभी डिवाइस के लिए उपलब्ध नहीं है। यह नया ऑफर केवल फ्लैगशिप वनप्लस 13 और वनप्लस 13आर स्मार्टफोन पर लागू है। कंपनी ने खुलासा किया है, कि जो लोग 13 फरवरी 2025 से पहले कोई भी नया डिवाइस खरीदेंगे, वे इस ऑफर के लिए एलिजिबल होंगे।

वनप्लस ने पुष्टि की है, कि वह अपने नए वनप्लस 13 या वनप्लस 13आर के साथ हार्डवेयर समस्या की अप्रत्याशित स्थिति में खरीद के पहले 180 दिनों के भीतर एक फ्री रिप्लेसमेंट प्रदान करेगा। कंपनी का कहना है, कि इससे यूजर्स को हार्डवेयर समस्या होने पर रिपेयरिंग प्रोसेस से गुजरने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। यह ध्यान देने योग्य है, कि 180 दिनों का मतलब है, कि फ्री रिप्लेसमेंट ऑफर पांच महीने से अधिक समय तक वैलिड रहेगा।

वनप्लस इंडिया के सीईओ रॉबिन लियू Robin Liu ने कहा "हमें इस प्रोटेक्शन प्लान को पेश करने पर गर्व है, जो यूजर के अनुभव को और बेहतर बनाती है।" "वनप्लस 13 सीरीज़ के लिए 180-डे फोन रिप्लेसमेंट प्लान हमारे प्रोडक्ट्स की विश्वसनीयता और यूजर्स के लिए हमारी निरंतर देखभाल में हमारे विश्वास को दर्शाती है, जो लोकल कंस्यूमर्स के लिए सर्विस की क्वालिटी को लगातार बढ़ाती है।"

कंपनी वादा कर रही है, कि एक्सचेंज प्रोसेस सरल होगी। कस्टमर्स को रिप्लेसमेंट डिवाइस प्राप्त करने की एलिजिबिलिटी की पुष्टि करने के लिए बस किसी भी वनप्लस ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाना होगा। 10 जनवरी से 13 फरवरी तक वनप्लस 13 सीरीज़ खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति को यह सर्विस फ्री दी जाएगी।

इस फ्री रिप्लेसमेंट ऑफ़र पीरियड को समाप्त करने के बाद यह प्रीमियम सर्विस ऑप्शनल पेड प्रोटेक्शन प्लान के माध्यम से सुलभ रहती है। तो इस प्रोटेक्शन प्लान की कीमतें क्या हैं? यह दोनों मॉडलों के लिए अलग-अलग है। वनप्लस 13 के लिए 2,599 रुपये और वनप्लस 13R के लिए 2,299 रुपये की कीमत वाली यह प्रीमियम प्रोटेक्शन सर्विस प्लान एडिशनल तीन महीने के लिए सर्विस का विस्तार करती है।

वनप्लस 13 को भारत में 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि नए वनप्लस 13R की शुरुआत 42,999 रुपये में हुई थी। फ्लैगशिप मॉडल 10 जनवरी को सेल के लिए आएगा और 13R वर्शन 13 जनवरी को उपलब्ध होगा। वनप्लस 13 पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर और 13R पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा, जिससे इन फोन की कीमत और कम हो जाएगी।

ऐसे काम करता है, OnePlus का Replacement Plan

वनप्लस के इस प्लान में स्क्रीन, बैक कवर, बैटरी और मदरबोर्ड सहित डिवाइस के हार्डवेयर पार्ट्स को शामिल किया गया है। 180 दिन में अगर किसी भी हार्डवेयर पार्ट में कोई दिक्कत आती है, तो यूजर को एक नया फोन दिया जाएगा।

रिप्लेसमेंट बेनेफिट्स का फायदा लेने के लिए कस्टमर्स को ऑथराइज्ड वनप्लस सर्विस सेंटर पर जाना होगा। 10 जनवरी से 13 फरवरी के बीच वनप्लस 13 सीरीज डिवाइस खरीदने वाले कस्टमर्स को यह सर्विस बिलकुल फ्री दी जा रही है। इस पीरियड के बाद यूजर्स को ऐड-ऑन के रूप में इसे खरीदना होगा। पेड रिप्लेसमेंट प्लान में वनप्लस 13 के लिए 2599 रुपये और वनप्लस 13आर के लिए 2299 रुपये चुकाने होंगे।

TWN Special