Noise ने भारत में NoiseFit Diva Araya स्मार्टवॉच लॉन्च किया

Share Us

42
Noise ने भारत में NoiseFit Diva Araya स्मार्टवॉच लॉन्च किया
23 Apr 2026
7 min read

News Synopsis

नॉइस ने भारत में अपनी नई  प्रीमियम स्मार्टवॉच NoiseFit Diva Araya लॉन्च की है। ब्रांड ने इस घड़ी में खास तौर पर डिजाइन और स्टाइल पर फोकस किया है। यह वॉच कंपनी की पहली सेरामिक स्मार्टवॉच है, और इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ फैशन को भी अहमियत देते हैं।

गोल AMOLED डिस्प्ले और ज्वेलरी-जैसे प्रीमियम लुक के साथ आने वाली यह वॉच साधारण स्मार्टवॉच से अलग पहचान बनाती है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट, Bluetooth calling और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एवरीडे के इस्तेमाल के लिए और भी उपयोगी बनाते हैं। आइए अब इसकी कीमत और फीचर्स पर भी एक नजर डालें। 

NoiseFit Diva Araya  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

NoiseFit Diva Araya कंपनी की पहली सेरामिक स्मार्टवॉच है, जिसमें स्क्रैच-रेसिस्टेंट सेरामिक बॉडी दी गई है। यह डिजाइन लंबे समय तक अपनी फिनिश और प्रीमियम लुक को बनाए रखने में मदद करता है। डायल के चारों ओर 60 प्रिसीजन सेट स्टोन्स लगाए गए हैं, जो इसे एक ग्लॉसी और ज्वेलरी जैसा प्रीमियम लुक देते हैं।

यह वॉच तीन स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आती है, सेरामिक, मेटल और मेश। इनमें से सेरामिक स्ट्रैप वेरिएंट को इसका सबसे खास और हाई-एंड हाइलाइट माना जा रहा है, जो इसे बाकी स्मार्टवॉच से अलग बनाता है।

डिस्प्ले और इंटरफेस

इस स्मार्टवॉच में 1.28-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 850 निट्स तक जाती है। यह डिस्प्ले इनडोर और आउटडोर दोनों ही कंडीशन्स में बेहतर विजिबिलिटी देने में सक्षम है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और भी स्मूथ हो जाता है।

इसके अलावा यूजर्स को 100 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेस मिलते हैं, जिन्हें अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी किया जा सकता है, जिससे वॉच का लुक हर बार नया महसूस होता है।

फीचर्स और कनेक्टिविटी

NoiseFit Diva Araya में Bluetooth 5.3 सपोर्ट के साथ Bluetooth calling फीचर दिया गया है, जिससे सीधे वॉच से कॉलिंग की जा सकती है। इसके साथ ही इसमें AI वॉयस असिस्टेंट, नोटिफिकेशन अलर्ट, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट और Find My Phone जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा इसमें एवरीडे के इस्तेमाल के लिए कैलकुलेटर, टाइमर, स्टॉपवॉच और वर्ल्ड क्लॉक जैसे बेसिक टूल्स भी दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं।

हेल्थ और बैटरी फीचर्स

हेल्थ ट्रैकिंग के मामले में यह स्मार्टवॉच काफी एडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसके साथ ही इसमें साइकिल ट्रैकिंग भी मिलती है, जिसमें फेज इनसाइट्स दिए गए हैं, और ओवरनाइट स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं। इमरजेंसी के लिए इसमें SOS फीचर दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर लाइव लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है।

इस वॉच में बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है, कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 5 दिन तक चल सकती है। इसे मैग्नेटिक चार्जिंग के जरिए आसानी से चार्ज किया जा सकता है। डिवाइस के साथ 1 साल की वारंटी भी दी जाती है, जो इसे और भरोसेमंद बनाती है।

कीमत और उपलब्धता

NoiseFit Diva Araya की शुरुआती कीमत ₹4,999 रखी गई है, जो इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच अब कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट और Amazon India पर खरीदी जा सकती है।

Noise के को-फाउंडर अमित खत्री Amit Khatri ने कहा “Diva Araya हमारी यात्रा में एक अहम कदम है, जो उन सेगमेंट में काम का इनोवेशन ला रहा है, जिन्हें लंबे समय से नज़रअंदाज़ किया गया है। इस लॉन्च के साथ हम पारंपरिक स्मार्टवॉच डिज़ाइन से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो एक्सप्रेसिव और इंटेलिजेंट हो। हमने ज्वेलरी से प्रेरित एस्थेटिक्स को एडवांस्ड वेलनेस और सेफ्टी फीचर्स के साथ जोड़ा है, और हमारा मानना है, कि यह टेक्नोलॉजी एक महिला की एवरीडे की ज़िंदगी में नैचुरली फिट बैठती है। यह उसे हर दिन कॉन्फिडेंस, इंडिविजुअलिटी और कंट्रोल देती है।”

TWN Exclusive