टीवीएस ने अपाचे का नया स्पेशल एडिशन लांच किया, जानें खासियत

News Synopsis
Apache RTR 160 4V: देश की बड़ी दो पहिया वाहन बनाने वाली टीवीएस मोटर कंपनी TVS Motor Company ने अपाचे आरटीआर 160 4वी Apache RTR 160 4V का नया स्पेशल एडिशन TVS Apache New Special Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,30,090 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है और अब यह सभी अधिकृत डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध भी करा दी गई है। नई 2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition को Apache RTR 160 4V के स्टैंडर्ड वर्जन Apache Standard Version की तुलना में कॉस्मेटिक के साथ-साथ मैकेनिकल रूप से अपडेट्स भी किया गया है।
इसमें कुछ नए फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर new first-in-segment features भी मिलते हैं। मोटरसाइकिल को मैट ब्लैक स्पेशल एडिशन पेंट स्कीम matte black special edition paint scheme और लाइन-अप में शामिल होने वाले नए पर्ल व्हाइट कलर में बेचा जाएगा। अगर बाइक के मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो, Apache RTR 160 4V में एक नया एक्जॉस्ट मिलता है। टीवीएस ने इसका नाम 'बुलपप एग्जॉस्ट' bullpup exhaust रखा है और उम्मीद है कि यह बेहतर आवाज देगा। इस बाइक का वजह 1 किलो कम करने में भी मदद मिली है। जबकि इसके इंजन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं अगर अपाचे के कॉस्मेटिक बदलाव cosmetic changes की बात करें तो इसमें रेड और ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स Alloy wheels मिलते हैं। वहीं इसकी सीट को काले और लाल रंग में डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसे एक नया पैटर्न मिला है। इसमें एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर adjustable brake and clutch levers भी हैं जो सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं।
09 Sep 2022
LAST UPDATED
नई टीवीएस अपाचे 160, 180 भारत में हुई लॉन्च, जानें नया क्या है खास?
देश की दिग्गज टू व्हीलर कंपनी टीवीएस TVS ने नई अपाचे 160 और अपाचे 180 Apache 160 and Apache 180 को भारत India में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत 1.18 लाख रुपए व 1.31 लाख रुपए रखी है। टीवीएस ने अपाचे 160 और अपाचे 180 को कुछ बदलावों के साथ पेश किया है। इसके साथ ही फीचर्स व बॉडी Features & Body में भी अपडेट किये गये हैं। कंपनी की अपाचे सीरिज बेहद लोकप्रिय है और ऐसे में त्योहारी सीजन Festival Season में इसे अपडेट के साथ उतारा गया है। नई टीवीएस अपाचे के 2वी मोटरसाइकिल 2V Motorcycle को अपडेट कर दिया गया है, जहां इसकी पॉवर को बढ़ाया गया है वहीं इसके वजन में भी कमी की गयी है।
नई टीवीएस अपाचे 160 TVS Apache RTR 160 का वजन 2 किलोग्राम कम किया गया है तथा अपाचे आरटीआर 180 के वजन में 1 किलोग्राम कम किया गया है। अब यह दोनों वाहन का पॉवर व वजन दर बेहतर हो गया है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 पहले 15.31 बीएचपी का पॉवर व 13.9 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता था तथा वजन 139 किलोग्राम था। अब यह बाइक 16 बीएचपी का पॉवर व 13.85 न्यूटन मीटर का टार्क Newton Meter of Torque प्रदान करता है और वजन 2 किलोग्राम कम हो गया है। वहीं टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 पहले 16.56 बीएचपी का पॉवर व 15.5 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता था।
राइडिंग मोड Riding Mode की बात करें तो अब 160 व 180 में राइडिंग मोड दिए गये है जो कि पहले सिर्फ 200 4वी में मिलते थे। इसमें तीन मोड - रेन Rain, अर्बन व स्पोर्ट Urban and Sport शामिल है। साथ ही इनमें डुअल चैनल एबीएस, स्लिपर क्लच व नया फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है।