मुकेश अंबानी टाॅप-10 अरबपतियों में बाहर होने से बचे, गौतम अडानी 5वें स्थान पर

Share Us

438
मुकेश अंबानी टाॅप-10 अरबपतियों में बाहर होने से बचे, गौतम अडानी 5वें स्थान पर
13 Jul 2022
min read

News Synopsis

वर्ल्ड बिलेनियर लिस्ट World Billionaire List में बड़ा उलटफेर देखने को मिलाा है। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स Forbes Real Time Billionaire Index के अनुसार भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी Indian Industrialist Mukesh Ambani संपत्ति में आई गिरावट के चलते दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से एक समय बाहर हो गए, बाद में वापसी करते हुए फिर से 10वें स्थान पर उन्होंने अपनी जगह बनाई।

अंबानी की नेटवर्थ Ambani's Net Worth अब 88.5 अरब डॉलर हो गई है। जबकि भारत और एशिया के सबसे अमीर गौतम अडानी ने 5वें स्थान पर अपनी उपस्थिति और मजबूत की है। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे Investor Warren Buffet सूची में फिसलकर 9वें स्थान पर  आ गए, बाद में वह भी एक स्थान का सुधार करते हुए 8वें स्थान पर हैं। सोमवार को गौतम अडानी की संपत्ति में कुल 7.3 अरब डॉलर का उछाल आया। वहीं, अंबानी की संपत्ति में भी 1.1 अरब डॉलर बढ़ी।

एलन मस्क सबसे बड़े लूजर Elon Musk Biggest Loser रहे, उनकी संपत्ति में 11.9 अरब डॉलर की सेंध लगी।  दरअसल  अडानी ग्रुप Adani group के सभी लिस्टेड शेयरों में सोमवार को बड़ी तेजी देखने को मिली। अडानी ग्रुप के शेयरों Adani Group Shares में 16 फीसदी तक की तेजी आई। सबसे अधिक तेजी अडानी ग्रीन के शेयरों में देखी गई। अडानी ग्रीन एनर्जी Adani green energy के शेयर NSE पर 15.77 फीसदी बढ़कर 2,224 रुपए पर पहुंच गए।

जबकि अडानी टोटल गैस Adani total gas के शेयरों में इंट्रा डे में 9 फीसदी तक की तेजी आई और यह शेयर बीएसई पर अपने 52 वीक हाई 2,775.85 रुपए पर पहुंच गए।