वित्त वर्ष 2021-22 में पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर इतना सीमा शुल्क वसूला 

Share Us

550
वित्त वर्ष 2021-22 में पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर इतना सीमा शुल्क वसूला 
20 Jul 2022
min read

News Synopsis

पेट्रोलियम उत्पादों Petroleum Products पर सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क Customs and Excise के रूप में भारत सरकार Government of India ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 4.31 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है। सूचना के अधिकार Right to Information (आरटीआई) के तहत यह जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, भारत में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर 50,902.43 करोड़ रुपए का सीमा शुल्क वसूला गया है।

इस दौरान देश में पेट्रोलियम उत्पादों के विनिर्माण Manufacturing पर लागू केंद्रीय उत्पाद शुल्क Central Excise के रूप में 3,80,113.47 करोड़ रुपए सरकारी खजाने में जमा हुए। इस तरह, सरकार को पिछले वित्त वर्ष के दौरान 4.31 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई। मध्य प्रदेश में नीमच Neemuch in Madhya Pradesh के चंद्रशेखर गौड़ Chandrashekhar Gaur ने आरटीआई लगाकर यह जानकारी मांगी थी।

वहीं रूस ने भारत को गैस की आपूर्ति Gas Supply करने वाली कंपनियों में से एक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत को एलएनजी गैस की आपूर्ति LNG Gas Supply में पांचवीं बार चूक की है। गेल ने रूसी गैस उत्पादक कंपनी Russian Gas Producing Company ग्रैजप्राम Gazprom की सिंगापुर इकाई Singapore Unit से हर साल 28.5 लाख टन एलएनजी आयात LNG Imports के लिए सौदा किया है।

जून से अब तक पांच बार आपूर्ति करने में यह कंपनी चूक गई है। अगर बात करे देश से यात्री वाहनों का निर्यात की तो 2022-23 की जून तिमाही में सालाना आधार पर निर्यात 26 फीसदी बढ़कर 1,60,263 इकाई पहुंच गया है। 2021-22 की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,27,083 रहा था।

सियाम के मुताबिक, यात्री कारों का निर्यात Passenger Cars Exports 88 फीसदी बढ़कर 1,04,400 इकाई पर पहुंच गया है। जबकि यूटिलिटी वाहनों का निर्यात Utility Vehicles Exports 18 फीसदी बढ़कर 55,547 यूनिट रहा।