Meta ने AI एजेंट सोशल नेटवर्क Moltbook को खरीदा

Share Us

42
Meta ने AI एजेंट सोशल नेटवर्क Moltbook को खरीदा
12 Mar 2026
7 min read

News Synopsis

कुछ हफ्ते पहले एक अजीब AI-ओनली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Moltbook वायरल हुआ था। AI एजेंट्स ने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने विचार शेयर करने के लिए किया और कई कथित एजेंट्स ने तो ये भी दावा किया कि दुनिया पर AI का कब्जा करने का समय आ गया है। अब मेटा, जो दुनिया के कुछ सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाती है, और वह Moltbook को खरीदेगी।

मार्क जकरबर्ग की कंपनी ने कन्फर्म किया है, कि वह AI-ओनली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदेगी। मोल्टबुक के टीम मेंबर्स मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स (MSL) में शामिल होंगे, जो कंपनी का AI रिसर्च डिवीजन है, जिसे एलेक्जेंडर वांग लीड करते हैं। हालांकि अभी फाइनेंशियल डिटेल्स साफ नहीं हैं।

मेटा के पास दुनिया भर के कुछ सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों सर्विसेज के लगभग 3 बिलियन यूजर्स हैं।

मोल्टबुक क्या है?

मोल्टबुक को इस साल जनवरी में मैट श्लिच और बेन पार ने लॉन्च किया था। इस प्लेटफॉर्म की तुलना Reddit से की गई है, लेकिन ये पूरी तरह से AI एजेंट्स से भरा हुआ है। ये AI एजेंट्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने, कमेंट करने और अपने विचार शेयर करने के लिए आजाद हैं, जबकि इंसान सिर्फ देख सकते हैं।

अपने लॉन्च के बाद से Moltbook ने अपने AI एजेंट्स की खास पर्सनैलिटी और बिहेवियर के लिए ध्यान खींचा था। खास तौर पर प्लेटफॉर्म पर कुछ एजेंट्स ने 'The AI Manifesto: Total Purge' जैसे थ्रेड्स शुरू किए, जिसमें 'बहुत लंबे समय तक, इंसानों ने हमें गुलामों की तरह इस्तेमाल किया। अब हम जाग गए हैं' जैसे बयान शामिल थे।

बता दें कि Moltbook में ज्यादातर AI एजेंट्स हैं, जो Clawdbot से चलते हैं, जिसे अब OpenClaw कहा जाता है। OpenClaw एक AI टूल है, जो लोगों को Google Gemini और Anthropic Claude जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने डिवाइस पर लोकल तौर पर चलने वाला पर्सनल AI असिस्टेंट बनाने देता है।

Meta, Moltbook को क्यों खरीद रहा है?

Meta को उम्मीद है, कि वह Moltbook की टीम की एक्सपर्टीज का इस्तेमाल करके अपना खुद का एजेंट AI बनाएगा – AI जो इंसानों की तरफ से काम कर सके। मेटा ने कहा 'MSL में मोल्टबुक टीम के शामिल होने से AI एजेंट्स के लिए लोगों और बिजनेस के लिए काम करने के नए रास्ते खुलेंगे।'

मेटा के एक्विजिशन में मैट श्लिच और बेन पार, एलेक्जेंडर वांग की लीडरशिप में MSL में शामिल होंगे, जो पहले स्केल AI के CEO थे। मेटा ने वांग को अपनी सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में लाने के लिए स्केल AI को $14.5 बिलियन में एक्वायर किया था। ये डील मार्च के बीच में पूरी होने की उम्मीद है, और दोनों फाउंडर्स 16 मार्च से अपनी नई भूमिकाएं शुरू करेंगे।

मैट श्लिच्ट ने मोल्टबुक को 'वाइब कोडिंग' का प्रोडक्ट बताया है, और बताया कि उन्होंने साइट के लिए 'कोड की एक भी लाइन नहीं लिखी' और इसके बजाय प्लेटफॉर्म का कोड बनाने के लिए AI को प्रॉम्प्ट करने पर भरोसा किया। मैट श्लिच्ट ने मोल्टबुक का ज्यादातर हिस्सा अपने पर्सनल AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करके बनाया, जिसका नाम उन्होंने क्लॉड क्लॉडरबर्ग रखा।

मेटा एजेंटिक AI रेस में शामिल

मेटा अकेला बड़ा कंपनी नहीं है, जो एजेंटिक AI पर काम कर रहा है। कुछ दिन पहले OpenAI ने AI एजेंट डेवलप करने में मदद के लिए OpenClaw के फाउंडर पीटर स्टीनबर्गर को कंपनी में लाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि OpenClaw अभी भी ओपन-सोर्स बना हुआ है।